YOU MUST GROW INDIA MUST GROW

National Thoughts

A Web Portal Of  Positive Journalism

Joint Tourism Action Plan to be adopted at the Tourism Ministers meeting on March 17, 2023

17 मार्च, 2023 को पर्यटन मंत्रियों की बैठक में संयुक्त पर्यटन कार्य योजना को अपनाया जाएगा

Share This Post

50% LikesVS
50% Dislikes

भारत 17 और 18 मार्च, 2023 को काशी (वाराणसी) में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पर्यटन मंत्रियों की बैठक (टीएमएम) की मेजबानी करेगा। काशी को एससीओ की पहली सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया है। वर्तमान में भारत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का अध्यक्ष है।

इस बैठक के दौरान एससीओ सदस्य देशों के बीच पर्यटन क्षेत्र में सहयोग के विकास को लेकर संयुक्त पर्यटन कार्य योजना को अपनाया जाएगा। इससे पहले 14 और 15 मार्च, 2023 को दूसरी पर्यटन विशेषज्ञ कार्य समूह की बैठक होगी। इसमें 17 मार्च, 2023 को एससीओ पर्यटन मंत्रियों की बैठक में अपनाए जाने से पहले संयुक्त पर्यटन कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी और इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

दूसरी ईडब्ल्यूजी बैठक के दौरान चर्चा की जाने वाली संयुक्त कार्य योजना में विभिन्न विषय़ शामिल होंगे। इनमें एससीओ पर्यटन ब्रांड के प्रचार से संबंधित कार्य, पर्यटन में एससीओ सदस्य देशों की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना, पर्यटन में सूचना और डिजिटल प्रौद्योगिकी को साझा करना, चिकित्सा व स्वास्थ्य पर्यटन में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार शामिल हैं। इस संयुक्त कार्य योजना को काशी में 17 मार्च, 2023 को एससीओ पर्यटन मंत्रियों की बैठक में अपनाया जाएगा।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) एक अंतर सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 15 जून, 2001 को शंघाई में की गई थी। वर्तमान में एससीओ में आठ सदस्य देश (चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान), पूर्ण सदस्यता ग्रहण करने के इच्छुक चार पर्यवेक्षक राष्ट्र (अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया) और छह “संवाद भागीदार” (आर्मेनिया, अजरबैजान, कंबोडिया, नेपाल, श्रीलंका और तुर्की) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी है