कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज अब नहीं रहीं
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : इंसान की सुंदरता शरीर से नहीं बल्कि मन से होती है लेकिन आज के समय में प्लास्टिक सर्जरी के जरिए आप कुछ भी पा सकते है ये कहना गलत नहीं होगा | कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का बेंगलुरू के एक अस्पताल में निधन हो गया। 21 वर्षीय एक्ट्रेस पिछले कई दिनों से एडमिट थीं।
मौत की वजह जान उड़ जाएंगे होश
रिपोर्ट्स के मुताबिक चेतना ने कुछ दिन पहले वजन कम करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। उनकी इस सर्जरी में हुई गलतियों के वजह से उन्हें अगले ही दिन फेफड़ों में परेशानी होने लगी।
माता-पिता को सर्जरी के बारे में नहीं बताया
सर्जरी के बाद से ही चेतना के शरीर में कुछ कॉम्प्लिकेशंस होने लगे और फिर फेफड़ों में फ्लुइड जमा होने लगा। इसी फ्लुइड और फेफड़ों में परेशानी के कारण चेतना की मौत हो गई। हालांकि चेतना ने अपनी इस सर्जरी के बारे में अपने माता-पिता को कुछ भी नहीं बताया था। चेतना के माता-पिता ने उनकी मौत का जिम्मेदार डॉक्टर्स को बताया है।
गीता शो से मिली पहचान
चेतना कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। चेतना को टीवी शो गीता और दोरेसनी में उनकी एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने और भी कई सीरियल्स में काम किया है। चेतना की मौत से पूरी कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनकी मौत से उनके परिवार वाले भी गहरे सदमे में हैं।