- 1716 – पहला प्रकाशस्तंभ उत्तरी अमेरिका के बोस्टन में बनाया गया।
- 1765 – जीन-जैकस रूसो के घर पर स्विट्जरलैंड में एक भीड़ ने पत्थरबाजी की।
- 1776 – ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से 6,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।
- 1781 – ग्रोटोन हाइट्स की लड़ाई हुई, जिसके परिणामस्वरूप ब्रिटिश सेना विजय हुई।
- 1813 – डेनविट्ज़ की लड़ाई में नेपोलियन की सेनाओं को फिर से प्रशिया और रूस ने हराया।
- 1838 – दलीप सिंह – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।
- 1869 – पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
- 1905 – अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत
- 1914 – फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
- 1915 – पहला युद्धक टैंक बनाया गया। इंग्लैंड में बने टैंक के इस पहले प्रारूप को ‘लिटिल विलि’ के नाम से पुकारा गया।
- 1916 – पहला सुपर मार्केट अमेरिका के टेनेसी में खुला।
- 1916 – जर्मन सेना ने रोमानियाई अभियान के लिए नौवें सेना की पुनः स्थापना की।
- 1924 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
- 1934 – लंदन में रहस्यमय फिल्म चार्ली चैन ने वार्नर ओल्ड द्वारा अभिनीत की गयी।
- 1937 – इल मजूको युद्ध के साथ स्पेन में गृह युद्ध शुरू हुआ।
- 1939 – दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
- 1948 – जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
- 1952 – कनाडा टीवी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।
- 1958 – अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।
- 1965 – भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया।
- 1968 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
- 1969 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली। आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
- 1971 – देवांग गांधी, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
- 1972 – हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ।
- 1986 – इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लोग मारे गए।
- 1988 – 11 साल की उम्र में थॅामस ग्रेगोरी इंग्लिश चैनल तैर करने वाला सबसे कम उम्र के तैराक बने।
- 1991 – पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित देश रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला।
- 1998 – जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक ‘अकिरा कुरोसावा’ का निधन।
- 2000 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
- 2003 – फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
- 2006 मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़्लिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
- 2007 – ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फर्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धांत रूप से अनुमति दी।
- 2008 – डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का कार्यभार संभाला।
- 2009 – चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किमी॰ तक घुसपैठ की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
- 2012 – बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।