MI vs KKR : प्लेऑफ़ से बाहर है दोनों टीमें, मुंबई 10 में से 2 मैच जीती
Share This Post
MI vs KKR 56वां IPL 2022 मैच आज
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : आज IPL सीजन 2022 का सबसे रोमांचक मैच खेल जाना है | मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शाम 7:30 बजे से IPL 15 का 56 वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच डी वाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में होगा। पॉइंट्स टेबल में मुंबई सबसे नीचे है। उसने 10 मुकाबले खेल कर सिर्फ दो में जीत हासिल की है और उसका नेट रन रेट -0.725 है।
दोनों ही टीमें नहीं कर पाएंगे क्वालीफाई
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मुकाबले खेले हैं और चार में उसे जीत मिली है। KKR का नेट रन रेट -0.304 है। मुंबई के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो चुके हैं और कोलकाता भी बमुश्किल ही अब क्वालीफाई कर पाएगी।
मुंबई आजमा सकती है बेंच स्ट्रेंथ
मुंबई इंडियंस के लिए लास्ट मैच में टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी की। उनके शॉट सेलेक्शन को देख कर यह एहसास हो गया था कि शायद कीरोन पोलार्ड को यह खिलाड़ी आने वाले समय में MI की प्लेइंग इलेवन से रिप्लेस कर सकता है। रोहित शर्मा और ईशान किशन का बल्ला ही पूरे रंग में था। दोनों ने टीम को शानदार शुरुआत दी।
कोलकाता के लिए अंतिम मौका
कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ इस सीजन कुछ भी सही नहीं चल रहा। कप्तान और कोच के बीच अनबन की खबरों के बाद टीम में थोक के भाव बदलाव किए जा रहे हैं। परिणाम यह हो रहा है कि खिलाड़ियों को अपना स्थान प्लेइंग इलेवन में सुरक्षित नजर नहीं आता। यह टीम के बुरे प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह है।