कभी हार नही मानने की आदत ही किसी व्यक्ति को एक दिन सफल बना सकती हैं क्योंकि सफल लोग कभी हार नहीं मानते। अगर आपको भी सफल होना है तो सबसे पहले अपने आप को कंफर्ट जोन से निकल कर काम करना पड़ेगा।
आपके काम में कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, लेकिन आपको हर मुश्किल का सामना करके अपने काम को पुरा करना पड़ेगा। जिनके अन्दर अपने सपने को पाने का जोश और जुनून होता हैं वो हर मुश्किलों का सामना कर लेते हैं। इसलिए कहा जाता हैं- सक्सेसफुल का पहला नियम होता हैं कभी हार न मानना।
दूसरों की बातों को सुनना बंद कर देना
ज्यादातर लोग अपने कामों को इसलिए छोड़ देते हैं क्योंकि वह दूसरों की ज्यादा सुनते हैं। वह यह समझ नहीं पाते हैं की लोगों का यही काम होता हैं आगे बढ़ते हुए लोगों को पीछे की तरफ खींचना। लोग तो यही सोचते हैं आगे बढ़ते हुए को पीछे कैसे करें? उनका समय कैसे बर्बाद करें?
अगर तुम कोई ऐसा काम करते हो जिसके बारे में लोग कहते हैं की तुमसे नही हो पाएगा तो उनलोगों को तुम जवाब बिल्कुल नहीं देना, बल्कि उसी काम को पुरा करके दिखा देना जिससे उनको जवाब अपने आप मिल जाएं। अपने कामों में इतना खो जाना चाहिए की दूसरों की बातें सुनाई ही ना दें।
Risk लेना शूरू कर दें
आपको कोई भी काम शूरू करना हो रिस्क तो लेना ही पड़ेगा क्योंकि बिना रिस्क के आप कोई भी काम नही कर सकते हैं। अगर आप सही तरीके से रिस्क लेना सिख गए तो आप किसी भी काम में सफल हो जावोगे।
अगर आपको लगता हैं की सफलता रातों रात मिल जायेंगी तो आपकी यह सोच बिल्कुल गलत हैं क्योंकि सफलता पाने के लिए आपको रात दिन मेहनत करनी पड़ेगी, रिस्क लेना पड़ेगा साथ ही कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
आप आज जिसके बुलंदियों को देख रहे हैं, उनके बारे में सोच रहे हैं, उनके बारे में जानने की कोशिश करते हैं यहां तक पहुंचने के लिए कितने मेहनत किए होंगे, कितने रिस्क लिए होंगे, तब जा कर यहां तक पहुंचे हैं।
खुद पर विश्वास करना सीखें
अगर किसी व्यक्ति को अपने जीवन में सच में सफल होना है तो खुद पर विश्वास करना सीखना चाहिए। ज्यादातर लोगों में यही समस्या होती हैं की उन्हें खुद पर विश्वास नहीं होता हैं, वह डरते हैं और उनका विश्वास खत्म हो जाता हैं।
सभी व्यक्ति को ये 6 प्रकार के डर हमेशा सताते रहते है- गरीबी, बुढ़ापा, बुराई, प्यार और सम्मान खो देने का डर, बिमारी और मौत।
अपने लिए एक बड़ा लक्ष्य चुनें
ज्यादातर लोगों से जब कोई पूछता हैं की तुम्हारे जीवन का लक्ष्य क्या हैं?
इस पर बहुत लोग मुस्कुरा कर कहते हैं की अभी तक हमने सोचा ही नही है और तुम्हारा भी यही ज़बाब हैं तो इसे आज ही बदल दो।
गहराई से सोचो, विचार करो और अपने जीवन का एक लक्ष्य बनाओ।
अपना सही लक्ष्य चुनें और उसे पाने के लिए तीन काम करें
- अपने लक्ष्य को कागज पर लिखों सिर्फ दिमाग पर नही।
- अपने लक्ष्य को पाने के लिए तुम क्या कर सकते हो- क्या तुम सोना कम कर सकते हो?, क्या तुम मेहनत कर सकते हो?
- क्या तुम लक्ष्य सम्बन्धित किताबें पढ़ना शूरू कर सकते हो।
दिन में कम से कम 3 बार अपने लक्ष्य को बोलकर पढ़ो जिससे तुम्हारे दिमाग मे बात अच्छे से बैठ जाएगी की अपने दिमाग से तुम चाहते क्या हो? फिर दिमाग भी उसी काम को पुरा करने के पीछे लग जायेगा और आपके सामने नई-नई तरीके आने लगेगी जिससे अपना कर आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते है।
आप जो करना चाहते हो वही करों
किसी भी व्यक्ति को वही काम करना चाहिए जिसमे उसका लगाव हो। किसी के दबाव में आकर कोई भी काम शूरू नही करना चाहिए, उसे साफ़ मना कर देना चाहिए की मुझे यह काम नही करना है।
जिस दिन आप अपने इंट्रेस्ट का काम करना शुरू कर देते हैं तो उस काम के प्रति आपका मन लगा रहता और उस काम को पुरा करने में मजा आता है। इसलिए हर इंसान को उसी काम को करना चाहिए जिस काम को करके उसे मजा आएं।
जरुरी कामों को प्राथमिकता दें
सबसे पहले किसी भी व्यक्ति को अपने जरुरी कामों को प्राथमिकता देना चाहिए क्योंकि बाद में बचा हुआ काम और भी आसान हो जाता हैं।
जरुरी कामों को पहले करने से सभी प्रकार का टेंशन हो जाता हैं इसलिए अपने दिन के जरुरी कामों को पहले खत्म कर लेना चाहिए।
काम पर Focus करें
अगर आप किसी काम को करने जाते हैं और उसमे आपका फोकस नही होता हैं तो वह काम कभी भी खत्म नही होंगा।
जब तक किसी काम को पूरे फोकस के साथ नही किया जाए तब तक उस काम को करने का कोई मतलब नही, इसलिए कोई भी काम को करें तो उसे पूरे फोकस के साथ करें।
हम सभी जानते हैं की गरीबी एक बहुत ही दुखद चीज होती हैं। गरीबी में इंसान को बहुत कुछ महसूस होता हैं। गरीबी में व्यक्ति कई बार यह महसूस करता हैं की वह कुछ नही कर सकता हैं। गरीबी में रहने वाला व्यक्ति बहुत सीमाओं में फसा होता हैं। चाहे कोई कितना ही गरीब क्यों ना हो अगर वह इन नियमों को अपने जीवन में अपनाता हैं तो सफलता उसकी कदम जरुर चूमेगी।