काशी में पावन सलिला गंगा के तट पर एक मुनि का बहुत बड़ा आश्रम था| उसमें रहकर अनेक शिष्य वेद-वेदांग की शिक्षा ग्रहण करते थे| शिष्य में एक का नाम दुष्कर्मा था| वह सब शिष्यों में सबसे ज्यादा आज्ञाकारी, समझदार और दयालु प्रवृति का था|
दुष्कर्मा ने गुरु से कहा आप मेना नाम बादल दो :
एक दिन उसके सहपाठी ने कहा, दुष्कर्मा, ज़रा यह श्लोक समझा दो, मेरी समझ में नही आ रहा| बड़ा ही कठिन है| अरे, यह तो बहुत ही सरल है, अभी समझा देता हूँ|’ दुष्कर्मा ने सहपाठी को श्लोक समझा दिया| उसके सभी मित्र उसे दुष्कर्मा के नाम से पुकारते थे| उसे बहुत बुरा लगता था| एक दिन उसने मुनि से कहा, ‘गुरूजी, मेरा कोई और नाम रख दीजिए| मुझे यह नाम अच्छा नहीं लगता|
यह सुनकर मुनि मुस्कुराएँ| फिर उन्होंने कहा,‘ठीक है, बेटा| पहले तुम देशाटन कर आओ, जब वापस आओगे तो तुम्हारा नाम बदल देंगे| दुष्कर्मा गुरूजी के चरण स्पर्श करके देशाटन के लिए निकल पड़ा| वह एक गाँव में पहुँचा| वहाँ उसने देखा की कुछ लोग कंधे पर एक शव को ले जा रहे है| उसके पीछे काफ़ी लोग ‘राम नाम सत्य है’ कहते हुए चल रहे थे|
दुष्कर्मा देशाटन के निकला तो उसने देखा जीवक नाम का व्यक्ति भी मर सकता है :
दुष्कर्मा ने एक आदमी से पूछा,‘भाई! मरने वाले का नाम क्या था? उस आदमी ने कहा,जीवक| अरे! जीवक भी कभी मरता है? दुष्कर्मा ने हैरानी से पूछा| बड़े मूर्ख हो| नाम से तो मात्र व्यक्ति को पहचाना जाता है| दुष्कर्मा उसकी बात पर विचार करता हुआ दूसरे गाँव में पहुँचा| वहाँ उसने देखा की एक स्त्री एक लड़की को बुरी तरह पीट रही थी| यह देखकर दुष्कर्मा को दया आ गई| उसने पूछा, ‘देवी! आप इसको क्यों पीट रही हैं? यह मेरी नौकरानी है| इसे पैसे लेकर सामान लाने भेजा था और खाली हाथ वापस आ गई|’ स्त्री ने क्रोधित मुद्रा में कहा|
पंथक होकर भी तुम रास्ता भूल गए?’ दुष्कर्मा ने व्यंगपूर्ण स्वर में कहा| क्यों मज़ाक करते हो? नाम से क्या लेना-देना| रास्ता तो कोई भी भटक सकता है| वह बोला, ‘यह तो सबको पता है कि नाम से केवल आदमी की पहचान ही होती है| तुम ठीक कहते हो| आखिर मुझे यथार्थ समझ में आ गया| काशी पहुँचते ही दुष्कर्मा अपने गुरुजी के पास पहुँचा| क्या, अब भी तुम अपना नाम बदलना चाहोगे?’ मुनि ने दुष्कर्मा से पूछा| गुरुजी, अब मैं समझ गया कि नाम से केवल व्यक्ति की पहचान होती है, मैं अपने वर्तमान नाम से ही संतुष्ट हूँ|
शिक्षा:- किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी भौतिक पहचान मात्र कराता है जबकि उसकी वास्तविक पहचान उसके नाम से नही बल्कि उसके गुण-धर्म से होती है| नाम कैसा भी हो, कुछ भी हो…कर्म अच्छे होने चाहिए| वरना दमड़ीलाल करोड़पति हो सकता है और धनीराम रोटी का मोहताज!