Motivational Story : वर्नर हाइजेनबर्ग ( नौजवान की रुचि ने बनाया इतिहास )
Share This Post
महान भौतिकविद वर्नर हाइजेनबर्ग की कहानी
आप में से अधिकतर लोग शायद इन्हें नहीं जानते होंगे लेकिन ये बीसवीं शताब्दी के महान भौतिकविद वर्नर हाइजेनबर्ग (1901-1976) है | वर्नर जर्मन सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री थे, उन्होंने क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। क्वांटम भौतिकी में प्रयुक्त किया जाने वाला अनिश्चितता का सिद्धांत उन्होंने ही प्रतिपादित किया था। नाभिकीय भौतिकी, क्वांटम फील्ड थ्योरी और आर्टिकल थ्योरी के क्षेत्र में भी उन्होंने अनेक नियमों, संकल्पनाओं और सिद्धांतों को अन्वेषित किया।
19 साल की आयु में थे एक स्कूल के गेट कीपर
वर्नर हाइजेनबर्ग उन्नीस साल की उम्र में एक स्कूल में गेटकीपर की नौकरी करते थे, उन्हें पढ़ने का शौक था और वे स्कूल की लाइब्रेरी से पढ़ने के किताबें ले लिया करते थे, एक बार उन्हें प्राचीन यूनानी दार्शनिक प्लेटो की पुस्तक ‘तिमैयस’ मिल गई, जिसमें प्लेटो ने परमाणुओं एवं पदार्थ से सम्बन्धित अपने सिद्धान्त प्रस्तुत किए थे। मामूली शिक्षा प्राप्त वर्नर हाइजेनबर्ग को इस किताब को पढ़ते-पढ़ते भौतिकी में इतनी रुचि हो गई कि उन्होंने इसका विधिवत अध्ययन करने की ठान ली।
23 वर्ष की आयु में बने प्रोफेसर
इसके बाद जो हुआ, वह शिक्षा और प्रतिभा में अनुपम उदाहरण के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा। वर्नर हाइजेनबर्ग ने भौतिकी का इतना विशद् अध्ययन किया कि मात्र 23 वर्ष की उम्र में वे महान भौतिकशास्त्री मैक्स प्लांक के सहायक के रूप में नियुक्त हो गए। 26 वर्ष की उम्र में वे लीपिंजग में भौतिकी के प्रोफेसर बन गए।
32 वर्ष की आयु में मिला नोबेल पुरस्कार
32 वर्ष की उम्र में उन्हें पिछले कुछ वर्षों के दौरान भौतिकी के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए नोबेल पुरस्कार मिल गया।13 वर्ष की छोटी अवधि में एक गेटकीपर से नोबेल पुरस्कार विजेता तक का सफर तय करने की मिसाल दुनिया में और कोई नहीं है। एक किताब से प्रेरणा पाकर एक साधारण नवयुवक कितनी ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है, वर्नर हाइजेनबर्ग की यह कहानी हमें यही बताती है।
कहानी से मिली सीख : आज की इस कहानी से हमें ये शिक्षा मिलती है कि अगर इंसान कुछ चाहे तो वो उसे पा सकता है | एक गरीब लड़का, जो कि अनपढ़ था | उसकी एक रुचि ने उसे आज कितनी उच्चाईयों पर पहुंचा दिया | जिससे आज दुनिया याद करती है | उसके दिए गए सिद्धांतों को आज भी लोग पढ़ते है | भौतिकी विज्ञान में उनका अहम योगदान रहा |
ऐसी ही प्रेरणादायक कहानियों को पढ़ने के लिए www.nationalthoughts.comपर क्लिक करें | इसके साथ ही देश और दुनिया से जुड़ी अहम जानकारियों को जानने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल NATIONAL THOUGHTS को SUBSCRIBE करें और हमेशा अपडेटेड रहने के लिए हमें FACEBOOK पर FOLLOW करें |