NASA ने खोज निकाला मंगल ग्रह पर पानी का सच, प्राचीन ‘झील’ की तस्वीरें वायरल
Share This Post
नासा को मिली बड़ी सफलता
न्यूज डेस्क : वैज्ञानिकों द्वारा पिछले कई समय से मंगल ग्रह पर जीवन होने के सबूत ढूँढे जा रही है | जिसमें अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है | नासा के पर्सीवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह से कई ऐसी तस्वीरे भेजी हैं, जिनमें कहा जाता है कि मंगल ग्रह पर कभी पानी की झील हुआ करती थी |
मंगल ग्रह पर पानी होने के संकेत
नासा का रोवर जजीरो क्रेटर नाम की जगह जो की मंगल ग्रह पर है | उस इलाके पर चहलकदमी कर रहा था | यहां से रोवर ने जो तस्वीरें भेजी हैं, उनसे पता चलता है कि 3.7 अरब साल पहले मंगल के निर्माण में पानी की बड़ी भूमिका थी | यानी जो ग्रह आज सूखा हुआ है, वहां कभी पानी हुआ करता था |
रोवर ने भेजी झील की तस्वीर
रोवर ने सूखी झील की तस्वीरें भेजी हैं | ये तस्वीरें उस क्षेत्र की हैं, जहां पानी की सबसे अधिक संभावना जताई जाती है | बाढ़ आने की वजह से आसपास पड़ी शिलाखंड जैसी बड़ी चट्टानें झील में समा गई थीं | जो आज भी झील के भीतर हैं | इनके नीचे कुछ परतें बन गई है, जिससे काफी जानकारी मिल सकती है |
कैसे पता चला बाढ़ आती थी?
तस्वीरों में झील के भीतर एक मीटर से अधिक आकार वाले बोल्डर बिखरे मिले हैं, जो भीषण बाढ़ में यहां बहकर आए होंगे | रोवर की टीम ने लंबे समय से इस इलाके के बारे में पता लगाने की योजना बनाई थी, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यहां जीवन कभी जीवन की संभावना हुआ करती थी |