National Thoughts spl. : आज महानवमी जानिए शुभ मुहूर्त
Share This Post
नवरात्रि का पर्व अब अपने समापन की ओर है, 14 अक्टूबर 2021 को यानी कल नवमी तिथि के साथ ही नवरात्रि का यह पावन पर्व पूर्ण हो जाएगा। नवमी तिथि नवरात्रि का आखिरी दिन होता है ऐसे में यह तिथि भक्तों के लिए बहुत ही विशेष होती है।
इस दिन मां दुर्गा की षोडशोपचार पूजा करने के बाद हवन किया जाता है। कई लोग नवमी के दिन कन्या पूजन भी करते हैं। नवरात्रि की महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। जानिए महानवमी पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, कन्या पूजन का तरीका सभी जरूरी जानकारी यहां।
नवरात्रि नवमी पूजा मुहूर्त : नवमी तिथि की शुरुआत 13 अक्टूबर को रात 8 बजकर 7 मिनट पर हो जाएगी और इसकी समाप्ति 14 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 52 मिनट पर होगी। पंचांग अनुसार ब्रह्म मुहूर्त 04:42 AM से 05:31 AM तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त 11:44 AM से 12:30 PM तक रहेगा और 14 अक्टूबर को सुबह 9:36 बजे से लेकर पूरे दिन रवि योग भी रहेगा।