You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Navratri 2024: The appearance of any one of these seven things during Navratri is considered auspicious.

Navratri 2024: नवरात्रि के दौरान इन सात चीजों में से किसी एक का दिखाई देना होता है शुभ

Share This Post

चैत्र नवरात्रि का त्योहार 09 अप्रैल से शुरू होकर और 17 अप्रैल  को नवमी तिथि पर समाप्त होगा। चैत्र प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना और देवी मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा के साथ ही नवरात्रि की शुरुआत होगी। नवरात्रि पर घर-घर में देवी की पूजा, मंत्र जाप, हवन और आरती करने से देवी मां प्रसन्न होंगी। नवरात्रि पर माता के भक्त नौ दिनों तक व्रत रखेंगे और माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि पर देवी मां अपने भक्तों से जल्दी प्रसन्न होती हैं। नवरात्रि पर देवी मां अपने सच्चे भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। ऐसे में जिन भक्तों पर नवरात्रि पर देवी मां प्रसन्न होती हैं उन्हें कुछ विशेष प्रकार के संकेत मिलते हैं।

सपने में उल्लू का दिखाई देना
 
उल्लू देवी लक्ष्मी का वाहन है, इसलिए अगर किसी को नवरात्रि के नौ दिनों में सपने में उल्लू दिखाई दे तो समझ लें कि माता रानी आपकी पूजा और भक्ति से बेहद प्रसन्न हैं। यह खास चिन्ह बहुत जल्द धन, वैभव और समृद्धि की ओर इशारा करता है।
 
सोलह श्रृंगार में कोई महिला का दिखाई देना
 
-नवरात्रि के दौरान अगर कहीं जाते समय आपको सोलह श्रृंगार किए हुए कोई महिला दिख जाए तो समझ लें कि आप पर देवी मां की कृपा है। आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
 
सुबह नारियल या फिर कमल के फूल का दिखाई देना
 
अगर किसी को नवरात्रि के दिन सुबह-सुबह नारियल या कमल का फूल दिख जाए तो यह संकेत भी शुभ माना जाता है।
 
मंदिर से निकलते ही गाय के दर्शन होना
 
गाय एक अत्यंत पूजनीय पशु है। गाय हिंदू धर्म में आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसा माना जाता है कि गाय के शरीर पर सभी 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में अगर आपको नवरात्रि के दौरान मंदिर से निकलते समय गाय दिख जाए तो यह भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है। जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं।
 
 
सपने में शंख देखना
 
शास्त्रों के अनुसार शंख में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। अगर किसी व्यक्ति को नवरात्रि के दौरान सपने में शंख दिखाई दे तो समझ लें कि उसके अच्छे दिन आने वाले हैं और जीवन में तरक्की के योग बनने शुरू हो गए हैं।
 
 
स्वप्न में छोटी कन्या सिक्का देना 
 
आपको स्वप्न में कोई छोटी कन्या सिक्का दे तो इसे बहुत ही शुभ संकेत समझा जाता है, क्योंकि कन्या को साक्षात् दुर्गा जी का रूप माना जाता है। 
 
 
सपने में मां लक्ष्मी जी के दर्शन
 
नवरात्रि के दिनों में अगर आपके सपने में आपको मां लक्ष्मी जी दर्शन दें तो ये समझ लें कि आपको धन लाभ होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *