2 अक्टूबर : आज है महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
Share This Post
जानिए 2 अक्टूबर क्यों है खास ?
न्यूज डेस्क : भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर के दिन का बेहद खास महत्व है | भारत में आज का दिन राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है | यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज दो महान स्वतंत्र सेनानियों की जयंती है | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों का ही आज जन्मदिवस है |
इन दो स्वतंत्रता सेनानियों को किया जाता है याद
महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था और उनके कार्यों एवं विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई | वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म भी 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था | उनकी सादगी और विनम्रता ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया |
लाल बहादुर शास्त्री का वह अमर नारा
1965 के भारत पाक युद्ध के दौरान दिया गया ‘जय जवान जय किसान’ का उनका नारा आज के परिप्रेक्ष्य में भी सटीक और सार्थक है |