एक बार फिर गरमाया बॉलीवुड में Nepotism का मुद्दा, अहान शेट्टी ने खुद को बताया नेपोटिज्म का प्रोडक्ट
Share This Post
अहान शेट्टी ने IIFA में जीता अवार्ड
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने हाल ही में हुए IIFA अवॉर्ड्स में ‘तड़प’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। अपना पहला अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने नेपोटिज्म के बारे में बात की। अहान ने कहा कि वो इस बात से सहमत हैं कि वो नेपोटिज्म का हिस्सा हैं। साथ ही उन्होंने अपने करियर पर नेपोटिज्म के इम्पैक्ट के बारे में भी बात की है।
खुद को बताया नेपोटिज्म का प्रोडक्ट
अहान ने कहा, ‘जब नेपोटिज्म की बात आती है, तो मैं इसे स्वीकार करता हूं। मैं नेपोटिज्म का प्रोडक्ट हूं। मेरे पिता एक एक्टर हैं। मैं हमेशा से एक एक्टर बनना चाहता था और हां हमारे लिए ये आसान है। मैं इस बात से बिल्कुल भी इनकार नहीं कर रहा हूं। लेकिन दिन के आखिरी में, सभी को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। मैं इसका फायदा नहीं उठाना चाहता। इसलिए मैं सिर्फ कड़ी मेहनत कर रहा हूं।’
अहान ने ‘तड़प’ से की करियर की शुरूआत
अहान शेट्टी ने फिल्म ‘तड़प’ से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में अहान की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया भी लीड रोल में थीं। इसे मिलन लुथरिया ने डायरेक्ट किया है। अहान ने पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो फिल्म में वजन बढ़ाने के लिए दिन में 11 से 12 बार खाना खाते था।