PM Modi Live Speech : वैक्सीनेशन में नं -1 भारत, 100 करोड़ डोज लगाकर रचा इतिहास
Share This Post
न्यूज डेस्क : भारत ने बीते दिन इतिहास रच दिया है | 21 अक्टूबर की तारीख को याद कर देश का हर व्यक्ति को गर्व महसूस करेगा | देश में लोगों को 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगा दी गई | इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे है | आइए जानते है उनके भाषण में कही गई बातों के मुख्य बिंदुओं को :-
मोदी ने स्वास्थ्य कर्मियों को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने आज ट्वीट कर वैक्सीनेशन में इतिहास रचने पर कहा, ‘भारत ने इतिहास रच दिया है | हम भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय के साक्षी बन रहे हैं | वैक्सीनेशन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने पर भारत को बधाई. हमारे डॉक्टरों, नर्सों और उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम किया |
भारत के पास कोरोना के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा कवच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘पिछले 100 वर्ष की सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए देश के पास अब टीकों की 100 करोड़ खुराक का एक मजबूत सुरक्षा कवच है. यह भारत की, भारत के हर नागरिक की उपलब्धि है |
शुरुआती दौर में भारत पर उठे सवाल
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब 100 साल में कोरोना जैसे सबसे बड़ी महामारी आई, तो भारत पर सवाल उठने लगे | क्या भारत इस वैश्विक महामारी से लड़ पाएगा? भारत वैक्सीन खरीदने का पैसा कहां से लाएगा? भारत को वैक्सीन कब मिलेगी? क्या भारत इतने लोगों को टीका लगा पाएगा कि महामारी को फैलने से रोक सके? लेकिन आज ये 100 करोड़ वैक्सीन डोज, हर सवाल का जवाब दे रही है |
भारत की इस उपलब्धि की दूसरे देशों में भी हो रही है तारीफ
भारत की इस उपलब्धि की आज कई लोग दुनिया के दूसरे देशों से कर रहे हैं | भारत ने जिस तेजी से 100 करोड़ का, 1 बिलियन का आंकड़ा पार किया, उसकी सराहना भी हो रही है | दुनिया के दूसरे बड़े देशों के लिए वैक्सीन पर रिसर्च करना, वैक्सीन खोजना, इसमें दशकों से उनकी एक्सपर्टीज थी | भारत, अधिकतर इन देशों की बनाई वैक्सीन पर ही निर्भर रहता था |
वैक्सीनेशन सफलता हर भारतीय की: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत ने 1 बिलियन, 100 करोड़ वैक्सीन डोज का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया है | इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों की कर्तव्य शक्ति लगी है, इसलिए ये सफलता भारत की सफलता है, हर देशवासी की सफलता है |