Punjab : मुख्यमंत्री केजरीवाल का दो दिवसीय पंजाब दौरा, हो सकता हैं बड़ा ऐलान
Share This Post
केजरीवाल का पंजाब दौरा
न्यूज डेस्क : आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री आज पंजाब के लिए रवाना हो गए है | उनके दो दिवसीय पंजाब दौरे की शुरुआत लुधियाना से होगी | केजरीवाल अपनी यात्रा के दौरान “बड़ी” घोषणाएं कर सकते हैं |
स्थानीय व्यापारियों से करेंगे मीटिंग
AAP के मुताबिक केजरीवाल पहले दिन लुधियाना में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे | उसके बाद 30 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जहां आप के राष्ट्रीय संयोजक बड़ी घोषणाएं करेंगे | केजरीवाल की यात्रा पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के भीतर उथल-पुथल के समय हो रही है |
आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले साल 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था | तब आप ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी | पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आप पार्टी सभी 117 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी |