यूक्रेन पर रूसी हमले को रविवार को 44 दिन पूरे हो गए। अब तक युद्ध का कोई परिणाम नहीं निकले से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन बौखला गए हैं। उन्होंने यूक्रेन के क्रामटोर्स्क में रेलवे स्टेशन पर मिसाइल हमले का आदेश वाले जनरल अलेक्सांद्र डोरनिकोव को नया कमांडर नियुक्त किया है।
जनरल अलेक्सांद्र को आक्रामण जनरल माना जाता है। अब यूक्रेन में सैन्य अभियानों की निगरानी की कमान वही संभालेंगे। ह पहला मौका है जब रूस ने यूक्रेन में जल, थल और वायु सैन्य इकाइयों के तालमेल के लिए एक सेंट्रल कमान का गठन किया है।
- इस बीच लुहान्स्क के गवर्नर सेरही गदाई ने रूसी हमले की वजह से लोगों से तुरंत शहर छोड़ने की अपील की है।
- यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस की कई यूनिट के 80% सैनिकों ने युद्ध लड़ने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
- रूस ने यूक्रेन के 12 सैनिक और 14 नागरिकों को वापस कर दिया है। ये सभी जंग के दौरान पकड़े गए थे।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन यूक्रेन दौरे पर पहुंचे हैं। जॉनसन कीव की सड़कों पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ घूमते नजर आए। जॉनसन ने रूस के साथ जंग लड़ने के लिए यूक्रेन को 130 मिलियन डॉलर (9.8 अरब रूपए) देने की घोषणा की है। जॉनसन ने यूक्रेन को आधुनिक मिसाइलों समेत कई हथियार देने का भी ऐलान किया।