You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में: यात्रा का महत्वपूर्ण चरण

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” अब असम में अपना अगला चरण आरंभ करने वाली है। यात्रा शिवसागर जिले से शुरू होकर असम के 17 जिलों को आवृत्त करेगी और इसमें आगामी लोकसभा चुनाव के पहले असम को लेकर विशेष फोकस रहेगा। यह 833 किमी का एक संवैधानिक सफर होगा।

 

महत्वपूर्ण तिथियां और स्थल :

  • यात्रा का आठ दिनों तक का संयोजन असम में होगा।
  • राहुल गांधी अमगुरी और मारियानी इलाकों में दो अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  • इसके पूर्व, उनका रोड शो भी अमगुरी और मारियानी में होगा।


नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान के लिए 9 वर्षों में कुछ नहीं हुआ…
राहुल गांधी ने बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नगालैंड के मोकोकचुंग शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नगा राजनीतिक मुद्दे का समाधान ढूंढ़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में कुछ नहीं किया। 

 

इस मुद्दे को लेकर 2015 में एक ढांचागत समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। राहुल ने कहा कि नगा लोगों को भरोसे में लिए और उनसे चर्चा किए बिना इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है। राहुल ने कहा कि यह मुद्दा गंभीर और इसका समाधान आवश्यक है। कहा कि नौ साल पहले प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था वह नगा लोगों के लिए एक खोखला वादा है।

कांग्रेस ने चुनाव घोषणापत्र के लिए मांगे सुझाव
कांग्रेस ने बुधवार को एक वेबसाइट और ई-मेल आईडी जारी कर 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। पार्टी की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने कहा, यह कवायद लोगों से सुझाव प्राप्त करने के लिए है। यह जन घोषणा पत्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *