50% LikesVS
50% Dislikes
नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स) : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कृषि वर्ष 2022-23 के लिए मुख्य फसलों के उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान जारी कर दिए हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि किसानों के अथक परिश्रम, वैज्ञानिकों के योगदान एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार की किसान हितैषी नीतियों व राज्यों के सहयोग से देश में कृषि उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। चालू कृषि वर्ष में 3305.34 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान है।
तीसरे अग्रिम अनुमान अनुसार, 2022-23 के लिए मुख्य फसलों के अनुमानित उत्पादन इस प्रकार है:
- खाद्यान्न – 3305.34 लाख टन(रिकॉर्ड)
- चावल – 1355.42लाख टन (रिकॉर्ड)
- गेहूं – 1127.43 लाख टन (रिकॉर्ड)
- बाजरा– 111.66 लाख टन
- पोषक/मोटे अनाज– 547.48 लाख टन
- मक्का –359.13 लाख टन (रिकॉर्ड)
- कुल दलहन 275.04 लाख टन
- चना – 135.43 लाख टन
- मूंग–37.40 लाख टन
- तिलहन – 409.96 लाख टन (रिकॉर्ड)
- मूंगफली – 102.82 लाख टन
- सोयाबीन –149.76 लाख टन (रिकॉर्ड)
- रेपसीड एवं सरसो – 124.94 लाख टन (रिकॉर्ड)
- कपास – 343.47 लाख गांठें (प्रति गांठ 170 कि.ग्रा.)
- गन्ना – 4942.28 लाख टन (रिकॉर्ड)
- पटसन एवं मेस्टा– 94.94लाख गांठे (प्रति गांठ 180 कि.ग्रा.)
वर्ष 2022-23 के लिए तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 3305.34 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष 2021-22 की तुलना में 149.18 लाख टन अधिक है।