नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : आजादी के बाद भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए देश का संविधान आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। तब से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाते हैं और इस दिन पूरे देश में जश्न का माहौल होता है। स्कूल-कॉलेज, सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में झंडा रोहण किया जाता है। देशभक्ति के नारे लगाए जाते हैं और भारत की गौरवपूर्ण गाथा को गाकर गर्व महसूस किया जाता है। गणतंत्र दिवस पर बच्चों को जोश से भर देने वाले देशभक्ति के नारे सिखाएं।
- सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है (बिस्मिल अजीमाबादी)
- स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है (बाल गंगाधर तिलक)
- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा (श्यामलाल गुप्त)
- सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा (इकबाल)
- जन-गण-मन अधिनायक जय हे (रवीन्द्रनाथ टैगोर)
- भारत माता की जय (महात्मा गांधी)
- वंदे मातरम (बंकिम चंद्र चटर्जी)
- तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा (सुभाष चंद्र बोस)
- जय जवान, जय किसान ( लाल बहादुर शास्त्री)