Russia – Ukraine Crisis : बातचीत के लिए तैयार दोनों देश, बेलारूस की सीमा पर होगी बातचीत, पढ़ें सभी अपडेट्स
Share This Post
युद्ध से पीछे हटने को तैयार नहीं यूक्रेन
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 4 दिनों से युद्ध जारी है | यूक्रेन दावा कर रहा है कि उसने अब तक रूस को काफी नुकसान पहुंचाते हुए 4,500 सैनिकों, 150 टैंक, 700 सैन्य वाहन, 60 फ्यूल टैंक, 26 हेलिकॉप्टर्स को नष्ट किया है | यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के बीच दोनों देश बेलारूस की सीमा पर बिना किसी शर्त के वार्ता करने पर सहमत हुए हैं | |
आइए पढ़ते है यूक्रेन-रूस संघर्ष को लेकर बड़ी अपडेट्स :
रूस ने तैयार किये परमाणु हथियार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी परमाणु निवारण फोर्स को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है | यूक्रेन पर हमले से पहले ही अपने भाषण में व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया के सभी देशों को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने दखल देने का प्रयास किया तो फिर उनके पास हथियार भी हैं | पुतिन के इरादों से साफ है कि यूक्रेन में चल रहा युद्ध परमाणु जंग में बदल सकता है |
इन देशों ने यूक्रेन को दिया सैन्य सहायता देने का वादा
कनाडा, फ्रांस और जर्मनी ने यूक्रेन को सैन्य सहायता देने का वादा किया है | यूरोपीय संघ (ईयू) की मुख्य कार्यकारी ने कहा कि 27 देशों के उनके संगठन ने रूसी विमान कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने और यूक्रेन को हथियार की आपूर्ति के लिए कोष उपलब्ध कराने का फैसला किया है | संयुक्त राष्ट्र महासभा का इमरजेंसी मीटिंग सोमवार को बुलाई गई है |