Russia-Ukraine War : यूक्रेन पर ताबड़तोड़ आक्रमण कर रहा रूस, हाइपरसोनिक हथियारों का इस्तेमाल बढ़ाया !
Share This Post
यूक्रेन में तेज हुई खूनी जंग न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग अब गरमा गई है | रूस ने हमले तेज कर दिए है | इस दौरान यूक्रेन को आर्थिक और जान-माल का काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है |
दोनों देशों के बीच शांति वार्ता जारी है लेकिन रूस के सैनिक रिहायशी इलाकों को अब भी लगातार निशाना बना रहे हैं | यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूसी लोगों की तुलना नाजियों से की
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने इजरायली संसद के सदस्यों से कहा है कि रूसी आक्रमण यूक्रेनी लोगों को नष्ट करने के उद्देश्य से चल रहा एक चौतरफा युद्ध है और इसी वजह से ये बिलकुल वैसा है, जैसा नाजियों ने यहूदी लोगों के साथ नरसंहार के दौरान किया था | यूरोप यात्रा के दौरान पोलैंड जाएंगे बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन पर जारी रूसी हमलों के बीच उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोप के सहयोगियों के साथ बातचीत के लिए अपनी आगामी यूरोप यात्रा के दौरान पोलैंड भी जाएंगे | व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने रविवार को यह जानकारी दी | उन्होंने बताया कि बाइडेन बुधवार को वाशिंगटन से ब्रसेल्स रवाना होंगे और फिर वहां से पोलैंड जाएंगे |
हाइपरसोनिक हथियार इस्तेमाल कर रहा रूस
यूक्रेन में युद्ध अब और भीषण हो गया है | रूस ने हाइपरसोनिक हथियारों का इस्तेमाल बढ़ा दिया है |
देशभक्ति वाले टैटू-होर्डिंग लोकप्रिय हुए
युद्धग्रस्त यूक्रेन में देशभक्ति के संदेश वाले टैटू और होर्डिंग लोकप्रिय हो रहे हैं | लवीव के टैटू पार्लर में आने वाले ग्राहक यूक्रेनी झंडा और देशभक्ति के अन्य चिह्नों को गुदवा रहे हैं | ऐसे ही लोगों में 18 वर्षीय ओलेना बालेविच हैं, जिन्होंने यूक्रेनी सेना का कोट और सैन्य विमान का टैटू अपने शरीर पर गुदवाया है | इस बात का जो प्रतीक है कि वह अपने देश की रक्षा के लिए लड़ेंगी |
यूक्रेन का हथियार डालने से इनकारयूक्रेन के मारियुपोल शहर में भीषण लड़ाई हो रही है | यहां रूस ने शहर पर कब्जे के लिए अल्टीमेटम दिया था, जिसके जवाब में यूक्रेन ने हथियार डालने से इनकार कर दिया है | इसके साथ ही उसने एक अलगाववादी कमांडर को भी मार गिराया है |