रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) युद्ध को आज तीन महीने हुए – Live Updates
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : रूस-यूक्रेन जंग को करीब तीन महीने होने वाले है, लेकिन दोनों ही देशों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है | बीते दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी नहीं जानता रूस यूक्रेन युद्ध कितने दिन और समय तक चलेगा। इसकी भविष्यवाणी भी कोई नहीं कर सकता।
रूसी सैनिकों का बढ़ाया जज्बा – Live Updates
जेलेंस्की ने अपनी सेना की तारीफ करते हुए कहा यूक्रेन की जांबाज सेना ने रूसी सैनिकों के कब्जे से अपने क्षेत्र को वापस कर लिया है। यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के कई बख्तरबंद वाहनों के काफिले को तबाह कर दिया है। उन्होंने अपने संबोधन से देशवासियों और सैनिकों में उम्मीद, हौसला, विश्वास जगाया।
कब खत्म होगा युद्ध – जेलेंस्की – Live Updates
युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक पहली बार अमेरिका के रक्षा सचिव और रूस रक्षा मंत्री ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध पर बातचीत की। हालांकि इस वार्तालाप में युद्ध समाप्त करने जैसे कोई संकेत नहीं मिले। यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आगे अपने संबोधन में कहा युद्ध का परिणाम केवल हमारे उन लोगों पर निर्भर नहीं करेगा, जो अपना बहुत कुछ पहले ही युद्ध के चलते खो चुके है।