नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) – नवरात्रि के नौ दिनों में साधक माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं। नवरात्रि की पूजा में नारियल और सुपारी का भी मुख्य तौर से इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि की पूजा में नारियल और सुपारी का क्या महत्व है।
इसलिए किए जाते हैं इस्तेमाल
नवरात्रि पूजा के समय कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जिनका अपना-अपना महत्व है। पूजा में इस्तेमाल होने वाली सुपारी को गणेश जी का प्रतीक माना गया है। वहीं, पूजा का नारियल माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि नवरात्रि की पूजा में इन दोनों चीजों का इस्तेमाल किया जाए तो, पूजा बिना किसी बाधा के सम्पन्न होती है।

Navratri पूजा में सुपारी का महत्व
माना जाता है कि पूजा समाप्त होने के बाद यदि आप पूजा की सुपारी को अपने पास रखने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। ऐसा करने से धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं, नवरात्रि की पूजा में सुपारी पर जनेऊ लपेटकर इसका उपयोग करना चाहिए। इसके बाद इस सुपारी को धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

नारियल रखने से मिलते हैं ये लाभ
नवरात्रि पूजा के दौरान एकाक्षी नारियल का उपयोग करना बहुत-ही शुभ माना जाता है। एकाक्षी नारियल एक छिद्र वाला होता है। इसे श्रीफल भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में नारियल की प्राण प्रतिष्ठा की जाती है उस घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। साथ ही नवरात्रि में देवी दुर्गा के समक्ष एकाक्षी नारियल रखकर उसकी पूजा करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।