You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Shukrawar ke upay : शुक्रवार के दिन यह कुछ विशेष कार्य और दान द्वारा आता है लक्ष्मी मां का आशीर्वाद

Share This Post

 नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : हिन्दू शास्त्रों में शुक्रवार को मां लक्ष्मी के समर्पित दिन के रूप में माना जाता है। इस दिन व्रत रखकर और लक्ष्मी जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके साधक अपने जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहता है।


शुक्रवार के इस विशेष दिन कुछ चीजों का दान करने से आप लक्ष्मी मां के कृपाशील होते हैं और आपके जीवन में धन और समृद्धि की बरसात होती है।

करें इन चीजों का दान
शुक्रवार के दिन आपको सफेद चीजें जैसे दूध, दही, कपूर या सफेद कपड़ों आदि का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए आप शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की विधिवत पूजा के बाद जरूरतमंदों को आटा दान कर सकते हैं।
 
बनी रहेगी सुख-समृद्धि
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए। इससे साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन गुड़ का दान जरूर करें। इससे साधक के घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहती है।
 
पूजा के दौरान अर्पित करें ये चीजें
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें कौड़ी, कमल, मखाना और शंख आदि अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा साधक को प्राप्त होती है। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन ताजा कमल के फूल लेकर देवी मां के चरणों में चढ़ाएं और श्री सूक्त का पाठ करें। इससे साधक को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *