Sports : IPL ट्रॉफी जीतने का सपना टूटा तो मैदान में फूट-फूटकर रोये
Share This Post
IPL के दूसरे क्वालिफायर में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हार के साथ ही ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का फाइनल में जगह बनाने का सपना बस सपना ही बनकर रह गया, जबकि KKR तीसरी बार फाइनल में एंट्री करने में सफल रही।
इस हार के बाद दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बहुत निराश दिखे। वो मैदान पर ही लेट गए और खूब रोए, फिर उनके दोस्त शिखर धवन पृथ्वी के पास गए और उनको संभाला।
ड्रेसिंग रूम में भी उनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे। मैच के 20वें ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने सिंगल लिया। अब कोलकाता को 5 गेंदों पर 6 रनों की दरकार थी। बल्ला शाकिब के हाथ में था।