भाजपा केशवपुरम जिला में दिल्ली सरकार के विरुद्ध ” पोल खोल अभियान ” में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने किया घर घर सम्पर्क*
Share This Post
BJP का पोल – खोल अभियान जारी
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली में केजरीवाल सरकार की वायदा खिलाफी और झूठ का पर्दाफाश करने के लिए ” पोल खोल अभियान ” शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के 25 लाख घरों में जा कर सम्पर्क करेंगे पत्रक दे संवाद करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी अभियान में हुए शामिल
भाजपा जिला केशव पुरम के मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि ” पोल खोल अभियान ” के तहत मंगलवार को जिले में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का रहना हुआ जिन्होंने जिले की त्रिनगर विधानसभा के त्रि नगर मण्डल, शकूरबस्ती विधानसभा के रानीबाग मण्डल और शालीमार बाग विधानसभा के शालीमार बाग दक्षणी मण्डल में स्थानीय कार्यकर्ताओं व जिला व मण्डल पदाधिकारियों और पार्षदों के साथ पोल खोल अभियान में घर घर जा लोगों को पम्पलेट देने के साथ संवाद के द्वारा केजरीवाल सरकार के झूठ की पोल खोली।
केजरीवाल सरकार के सात साल के शासन के खोली पोल
इस दौरान आदेश गुप्ता के साथ चाँदनी चौक लोकसभा से अभियान के प्रभारी अनिल गुप्ता , जिला प्रभारी श्याम शर्मा और जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया साथ थे। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि केजरीवाल ने अपने सात साल के शासन में दिल्लीवासियों से केवल झूठ बोला और झूठे वायदे कर ठगा है। उन्होंने अपने किए एक भी वायदे को पूरा नहीं किया। उन्हीं के झूठ को उजागर कर जनता तक पहुँचा उसकी पोल खोलने का अभियान है। केजरीवाल ने 12 लाख नौकरी का वायदा करने वाले केवल 440 ही नौकरी दे पाए।
झुग्गी में नल पहुँचाने का वायदा तो दूर वो साफ पानी तक देने में नाकामयाब रहे केजरीवाल
हर घर व झुग्गी में नल पहुँचाने का वायदा तो दूर वो साफ पानी तक देने में नाकामयाब हैं। उन्होंने 20 नए हॉस्पिटल व 500 नए स्कूल बनाने की बात की थी लेकिन एक भी नया होस्पिटल व स्कूल नहीं बनाया। दिल्ली की जनता को आयुष्मान की योजना से अब तक दूर रखा है। दिल्ली में ग्यारह हजार बस लाने की बात कही पर एक भी बस अभी नही दे पाए। अब भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता एक एक घर जाकर केजरीवाल का असली चेहरा जनता के सामने ला उसकी हकीकत बयान कर रहे हैं।
जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया गिनाई नाकामियाँ
जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने कहा कि ये हर भाजपा कार्यकर्ता का अभियान है जिसके मन में केजरीवाल की नाकामियों को लेकर मन में आग जल रही है और हम सब मिलकर घर घर पहुँच केजरीवाल के झूठ को भाजपा के सच के साथ रूबरू कराएंगे। भाटिया ने आगे कहा कि ये अभियान महज एक पम्पलेट अभियान नहीं है, इसमें हर बिंदु पूरे तथ्यात्मक विवरण के साथ आर. टी. आई. द्वारा ली गई सूचना व विधानसभा में भाजपा के विधायकों द्वारा उठाए सवाल के जवाब के सच के साथ है।