दुबई एक्सपो में भारत समेत 192 देश अपनी कला और इनोवेशन का प्रदर्शन करेंगे
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : दुबई में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े एक्सपो ने एक और मुकाम हासिल किया है। वहां अब तक 2 करोड़ लोग पहुंच चुके हैं। आयोजकों का लक्ष्य 2.5 करोड़ दर्शकों का है। अब तक एक्सपो में 32,000 आयोजन हो चुके हैं। दुबई एक्सपो में भारत समेत 192 देश अपनी कला और इनोवेशन का प्रदर्शन कर रहे हैं।
एक्सपो में भारत 28 मार्च को मनाएगा राष्ट्रीय दिवस
दुबई एक्सपो में दक्षिण अफ्रीका और भारत 28 मार्च को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाएंगे। इस दिन हिन्दुस्तानी संस्कृति और तकनीक का नमूना पूरी दुनिया को देखने मिलेगा। एक्सपो 31 मार्च तक चलेगा। तब इसके 182 दिन पूरे हो जाएंगे।
रास्ता बता रहे हैं रोबोट्स, परोस रहे खाना
दुनिया भर से आर्टिस्ट अपने परफॉर्मेंस के लिए यहां पहुंच रहे हैं। 200 के करीब फूड एंड बैवरेज आउटलेट्स विजिटर्स को सर्व कर रहे हैं। एक्सपो में चलते-फिरते रोबोट खाना परोस रहे हैं। एक्सपो में घूम रहे सुरक्षा गार्ड कुछ रोबोट्स भी हैं। अगर कोई रास्ता भूल जाए तो आपको रास्ते पर लाने के लिए भी रोबोट्स हैं जो कि प्रिंटेड मैप्स बांटते फिर रहे हैं।
इसलिए विशेष है ये एक्सपो
खास इसलिए क्योंकि इस एक्सपो को एक थीम दिया गया- Connecting Minds, Creating the future। इस थीम को तीन सब थीम्स में डिवाइड किया गया है और वो हैं…, ‘Opportunity, Mobility and Sustainability। हर थीम के हिसाब से हर कंट्री ने खुद को पेश किया है।
दुनिया की पहली फ्यूचर सिटी
UAE गवर्नमेंट एक्सपो को होस्ट करने के साथ साथ दुनिया के सामने एक उदाहरण भी पेश करना चाहती थी, जिसमें वह कामयाब भी रही है। दरअसल, 4.38 स्क्वायर किलोमीटर एरिया में फैली एक्सपो साइट, एक्सपो के खत्म होते ही ‘डिस्ट्रिक्ट 2020’ में बदल जाएगी। यह एक फ्यूचर सिटी होगी।
दुनिया का पहला ऐसा शहर जो कि महज 15 मिनट के दायरे में होगा
दुनिया का पहला ऐसा शहर जहां पर सब कुछ 15 मिनट के दायरे में होगा। इसलिए इसे ’15 मिनट सिटी’ भी कहा जा रहा है। यानी, कि आपको ऑफिस, शॉपिंग मॉल, गार्डन, घर जहां भी आप जाना चाहेंगे आपको 15 मिनट ही लगेंगे। इसमें कारों को चलने की अनुमति नहीं होगी। इसमें साइकिल्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ही चलेंगे। ऑटोनोमस, यानी कि ड्राइवर लैस व्हीकल्स भी इस सिटी में चलेंगे।