टेक न्यूज : आइए जानते है इस सप्ताह लॉन्च होने वाले कई दमदार स्मार्टफोन के बारे में ………
Share This Post
एप्पल से लेकर सैमसंग तक, इवेंट्स में होंगे स्मार्टफोन लॉन्च
न्यूज डेस्क : आज दुनियाभर में करोड़ों लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है | जिस कारण मोबाईल कंपनियां उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए अलग-अलग सेगमेंट और खास फीचर्स के साथ मोबाईल लॉन्च करती है | यहीं वजह है कि हम आपको इस सप्ताह लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे है :-
एपल इवेंट
एपल आज अपने एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है | इस इवेंट के दौरान कंपनी अपना नया मैकबुक प्रो लैपटॉप लॉन्च कर सकती है | यह न्यू लैपटॉप में कई नए फीचर्स और बेहतर प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा | यह लैपटॉप एपल एम 1 एक्स चिपसेट के साथ आएगा |
गूगल पिक्सल इवेंट
गूगल कल अपना पिक्सल 6 और पिक्सल 6 प्रो लॉन्च कर सकती है | यह पिक्सल फॉल इवेंट खासतौर से नए पिक्सल 6 फोन के लिए किए जा रहे हैं, इन फोन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे |
रियलमी इवेंट
रियलमी भी 19 अक्टूबर को एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है | यह इवेंट चीन में आयोजित होगा | यह लॉन्च इवेंट रियलमी क्यू 3 एस के लिए होगा | इसके साथ रियलमी टी1 स्मार्टफोन भी लॉन्च होगी |
गैलेक्सी अनपैक्ड पार्ट 2
सैमसंग ने पहले ही मार्केट में तहलका मचा रखा है | अब सैमसंग 20 अक्टूबर को एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है | इस इवेंट में वन यूआई 4 ओएस जारी किया जा सकता है | साथ ही एक यूट्यूब चैनल ने हाल ही में दावा किया था कि इस इवेंट में एक फोल्डेबल डिवाइस भी दस्तक दे सकता है | हालांकि कंपनी ने इस जानकारी को कंफर्म नहीं किया है |