मुंबई पुलिस पर चढ़ा ‘मनी हाइस्ट’ का जादू, बैंड की विडिओ हुई वाइरल
Share This Post
नेशनल थॉट्स ब्यूरो : आज के समय में सबसे ज्यादा लोकप्रिय वेब सीरीज मनी हाइस्ट के पांचवें सीजन का पहला वॉल्यूम कल यानी 3 सप्टेंबर को रिलीज हो गया है | दर्शक पिछले काफी समय से इस सीजन का इंतजार कर रहे थे | वहीं भारतीय राज्य महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस में इस शो को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है |
दरअसल, मुंबई पुलिस के बैंड ने इस शो के गाने बेला चाओ का इंस्ट्रूमेंट वर्जन रिलीज किया है जो सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाया हुआ है | मुंबई पुलिस के इस बैंड को खाकी स्टूडियो से जाना जाता है | मुंबई पुलिस ने बैंड का वीडियो शेयर किया है जिसमें सभी अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट वर्जन बजा रहे हैं |
पिछले कुछ समय से हमने देखा की मुंबई पुलिस पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रह रही है | हमेशा की तरह ट्रेंड को फॉलो करते हुए मुंबई पुलिस ने फिर कुछ मजेदार किया और मनी हाइस्ट के गाने बेला चाओ का इंस्ट्रूमेंट वर्जन प्ले किया |
वीडियो शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, हमेशा कोशिश करते हैं कि ट्रेंड्स, कुछ नया करना मिस ना हो | कभी सुरक्षा का सीजन खत्म नहीं होने देंगे | खाकी स्टूडियो एक बार फिर आपके दिल को हाइस्ट करने के लिए तैयार है बेला चाओ के साथ |
वहीं इंस्टाग्राम पर मुंबई पुलिस ने दूसरा वीडियो शेयर किया और लिखा, बेला चाओ का ट्रेलर पसंद आया? तो आपको बड़ी पिक्चर भी पसंद आएगी क्योंकि खाकी हमेशा सब बेटर करती है |
वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है | फैंस उन्हें रॉक स्टार कह रहे हैं | वही कुछ तो उनका मजाक बनाते हुए कह रहे हैं कि मुंबई पुलिस, चोरों के लिए गाए गए गाने के म्यूजिक प्ले कर रहे हैं |