You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

पहले 100 दिन में होंगे ये 5 बड़े बदलाव, BJP का दावा – जनता को मिलेगा नया अनुभव

Share This Post

दिल्ली में भाजपा सरकार का पहला बड़ा कदम केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत चिकित्सा बीमा योजना लागू करना होगा, जिससे लाखों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

यमुना नदी की सफाई अभियान

सरकार यमुना नदी की सफाई को प्राथमिकता देगी। इसके तहत कचरा हटाने, गाद निकालने और जल प्रदूषण कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

मानसून से पहले सड़कों और सीवरों की सफाई

बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सड़कों और सीवरों से गाद हटाने का कार्य तेज किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक और बाढ़ जैसी समस्याएं कम होंगी।

 राजधानी में व्यापक स्वच्छता अभियान

दिल्ली की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने के लिए बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा।

टूटी सड़कों की मरम्मत

शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण को लेकर विशेष योजना बनाई गई है, जिससे दिल्ली की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके।

नई कैबिनेट की पहली बैठक और यमुना आरती

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण के बाद नई कैबिनेट की पहली बैठक में इन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। शाम को वासुदेव घाट पर यमुना आरती का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री भाग लेंगे।

जनता को मिलेगा बदलाव का अनुभव – बीजेपी

भाजपा का कहना है कि दिल्ली के लोगों ने 27 साल बाद उन्हें सत्ता में वापसी का मौका दिया है, और उनकी सरकार लोगों को स्पष्ट बदलाव का अनुभव कराएगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में जनता को एक नई कार्यशैली देखने को मिलेगी।

पहले विधानसभा सत्र में पेश होगी लंबित CAG रिपोर्ट

नई सरकार दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में लंबित सीएजी रिपोर्ट पेश करेगी, जिससे पिछली सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, पंकज कुमार सिंह, प्रवेश सिंह साहिब, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविराज इंद्राज सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *