National Thoughts Spl: इस बार करवा चौथ पर बन रहा है अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
Share This Post
करवा चौथ 24 अक्टूबर को
स्पेशल स्टोरी : हर वर्ष सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखती है | भारत विभिन्न विविधताओं का देश है | यहाँ हर 5 km पर लोगों की बोली, विचार आदि बदल जाती है | इसलिए कई जगह महिलायें निर्जला व्रत भी रखती है | इस बार 24 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन अद्भुत संयोग बन रहा है |
रोहिणी नक्षत्र में पड़ा यह शुभ दिन
व्रत रखने वाली महिलाओं को शास्त्रों के अनुसार अखंड सौभाग्यवती का वर मिलता है क्योंकि इस बार करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही साथ रोहिणी नक्षत्र भी है जो एक साथ कई फल देने वाला होता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी इस बार 24 अक्टूबर की सुबह से अगले दिन करीब 6 बजे तक रहेगी। रोहिणी नक्षत्र में करवा चौथ का पड़ना काफी शुभ माना जाता है।
जाने शुभ मुहूर्त
इस योग में व्रत रखने से पति की उम्र लंबी होने के साथ ही उसे अच्छा स्वास्थ्य व समृद्धि भी मिलती है। यही नहीं इस दिन वृषभ के चंद्रमा भी उच्च राशि में पूरे दिन विराजमान हैं। जिससे करवा चौथ का व्रत सर्वार्थ सिद्धि योग व रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा।