50% LikesVS
50% Dislikes
मेष राशिफल : मेष राशि के जातकों का दिन उत्तम रहने वाला है। व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रेमिका के साथ कल का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हरा
उपाय : आज किसी ब्राह्मण को दान देंगे तो लाभ मिलेगा।
वृषभ राशिफल : बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नौकरी में तरक्की मिलने के योग है। कहीं से अचानक धन का आगमन हो सकता है। प्रेमी खुलकर आपसे अपने मन की बात कहेंगे। व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : आज हरा वस्त्र धारण करें।
मिथुन राशिफल : मिथुन राशि के जातकों का पूरा दिन ऊर्जा से भरा होगा। काम की तलाश में जो लोग भटक रहे हैं, उन्हें रोजगार मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही परेशानी भी दूर होंगी। सावधानी पूर्वक यात्रा करें।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : लाल
उपाय : तुलसी में दीपक जलाएं।
कर्क राशिफल : कर्क राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। रुका हुआ काम पूरा होगा। जो कार्य आपको सौंपा गया है उसे पूरा कर लें नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : आज केले के पेड़ में गुड़ और हल्दी मिलाकर जल चढ़ाएं लाभ मिलेगा।
सिंह राशिफल : प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन तनावपूर्ण रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवसाय से संबंधित आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते है। कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : 11 अक्षत हल्दी लगाकर मंदिर में रख दें शुभ होगा।
कन्या राशिफल : कन्या राशि के जातकों का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। धन निवेश करने का अच्छा समय है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : नीला
उपाय : आज मां लक्ष्मी की आराधना करेंगे तो लाभ मिलेगा।
तुला राशिफल : तुला राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग बन रहे हैं। आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें ताकि उत्तम अंक प्राप्त कर सकें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा
उपाय : मछली को दाना डालें।
वृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। व्यवसाय को लेकर आप परेशान हो सकते है। लव लाइफ बहुत ही शानदार रहेगी। नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लाल
उपाय : आज ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करेंगे तो लाभ मिलेगा।
धनु राशिफल : आज आपका दिन काफी सुखद रहने वाला है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखने की जरूरत है नहीं तो आप कोई नई दुविधा में पड़ सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक :2
शुभ रंग : सफेद
उपाय : शिव मंदिर जाएं और पुष्प चढ़ाएं।
मकर राशिफल : प्रेमी से विवाद हो सकता है, भावनाओं को समझ कर अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हरा
उपाय : किसी गरीब की सेवा करें।
कुंभ राशिफल : कुंभ राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर जा सकते है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। व्यवसाय में नई नीति पर आप काम कर सकते हैं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : बादामी
उपाय : शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें।
मीन राशिफल : मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ में दिक्कत आ सकती हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को तरक्की जरूर मिलेगी।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ऑरेंज
उपाय : शिव भगवान को षोड्षोपचार विधि से पूजन करें।