- कोरोना का खतरा अब हो रहा कम, एक्टिव मरीजों की संख्या 183 दिनों में सबसे कम
भारत में कोरोना संक्रमण के 30,256 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 3,34,78,419 हो गई है | स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 43,938 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,27,15,105 हो गई है | वहीं एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 3,18,181 है |
- मोदी के बर्थडे पर वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देश में एक दिन में ढाई करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का इतिहास बना
भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार को एक दिन में 2.50 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। CoWIN पोर्टल के मुताबिक, देर रात 12 बजे तक वैक्सीन की 2 करोड़ 50 लाख 10 हजार 390 डोज लगाई गईं। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि दुनिया में अब तक एक दिन कहीं भी वैक्सीन की इतनी डोज नहीं दी गई हैं।
- मुंबई के 87% लोगों में कोरोना एंटीबॉडी बनी, 85% पुरुष और 88% महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता डेवलप हुई
मुंबई के 86.64% लोगों में कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली एंटीबॉडी मिली हैं। इस आबादी में 85.07% पुरुष और 88.29% महिलाएं शामिल हैं। यह जानकारी सायन अस्पताल, ATI चंद्रा फाउंडेशन और IDFC इंस्टीट्यूट के सीरो सर्वे में सामने आई है। मुंबई में हुआ यह पांचवां सीरो सर्वे है। इसमें पिछले चारों सीरो सर्वे के रिकॉर्ड टूट गए हैं।