You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Today's horoscope 8 February 2024

आज का राशिफल 01 फरवरी 2024

Share This Post

मेष : आज आपका दिन काफी आनंद में बीतेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नारंगी 
उपाय : मंदिर में जाकर घी का दान करें।
 
वृषभ : किसी बहुप्रतीक्षित शुभ परिणाम से हर्ष होगा और भाग्य आपका साथ देगा। रात्रि का समय दोस्तों के साथ खुशहाली में बीतेगा। आपके दिमाग को भी रिलेक्स मिलेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पीला 
उपाय : सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।
 
मिथुन : आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आज जो भी काम आप करेंगे सरलता बन जाएगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हरा 
उपाय : गरीबों को वस्त्र दान दें।
 
कर्क : आपके लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला होगा। पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : आसमानी 
उपाय : मंदिर में जाकर फल फूल का दान करें।
 
सिंह : आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपका सम्मान बढ़ेगा। भाग्य विकास का सुयोग तो चल ही रहा है, नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लाल
उपाय : गरीबों को भोजन कराएं।
 
कन्या : आज आपकी पैसों के मामले में चिंता कम होगी। काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। आपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा 
उपाय : कन्या को दान में दे कुछ सामग्री दें।
 
तुला : आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को काम के बीच में न लाएं और अपने काम को मेहनत से पूरा करें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गुलाबी 
उपाय : फलों का दान व फलों को भगवान को अर्पित करें।
 
वृश्चिक : आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग :  लेमन 
उपाय : दुर्गा का ध्यान करें व 108 नींबू की माला चढ़ाएं,मनोकामना पूरी होगी।
 
धनु : आज आपके विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा किन्तु वाणी पर संयम रखें। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया 
उपाय : नारियल किसी मंदिर में देवी का ध्यान करके चढ़ाएं। 
 
मकर : आज आपको उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ हो सकता है और आपके सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लाल
उपाय : शहद का इस्तेमाल करें व शहद का दान करें।
 
कुंभ : भाग्य साथ देगा और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बैंगनी 
उपाय : गौ माता का आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।
 
मीन : आज सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से शाबाशी मिलेगी।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला 
उपाय : शिव भगवान की आराधना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *