50% LikesVS
50% Dislikes
मेष राशिफल : आज विरोधी आपका नुकसान कर सकते हैं, इसीलिए कोशिश करें कि आज कोई नया और शुभ कार्य ना करें। आज आपके मुंह से निकली हुई किसी बात से आपका करीबी गुस्सा हो सकता है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया, पीला
उपाय : अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए काले जूते व छाते का दान किसी गरीब को करें।
वृषभ राशिफल : आज आपके कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। चाहें आज कोई कितनी ही अड़चन लगाए परन्तु आपको फिर भी धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सिल्वर, सफेद
उपाय : दूध से भरा बर्तन सिरहाने रखें और सुबह घर से बाहर किसी नज़दीक वृक्ष में डालने से हेल्थ अच्छी होगी।
मिथुन राशिफल : पुराना अटका हुआ काम आज पूरा होगा। आपके कारोबार और नौकरी में सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। महिलाओं को मायके से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मेहरून,लाल
उपाय : आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए सूर्य चालीसा व आरती पढ़ें।
कर्क राशिफल : आज आपको पैतृक संपत्ति से कुछ लाभ जरुर होगा। वहीं आपका खर्च भी बढ़ेगा। सेहत के लिहाज से स्थिति अशुभ बन सकती है। जीवनसाथी पर क्रोधित ना हों।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : भूरा, स्लेटी
उपाय : खोटा सिक्का नदी में बहाने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।
सिंह राशिफल : आज आपको वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। गलत बोलने पर आज आपका सम्मान नहीं होगा। आज आप नेत्रों का खास ध्यान रखें। नेत्र विकार संभव है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सिल्वर, सफेद
उपाय : इलायची (बुध की कारक) का सेवन करने से हेल्थ अच्छी होगी।
कन्या राशिफल : किसी करीबी से आज मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के कुछ पुराने राज पता चलेंगे। आपको सेहत का साथ मिलेगा। तनाव दूर होगा। रूका हुआ धन मिलेगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लाल, मेहरून
उपाय : पारिवारिक जीवन में खुशहाली के लिए अपने इष्टदेव की लोहे की मूर्ति बनवाकर उनकी पूजा करें।
तुला राशिफल : लोग आज आपकी तारीफ करेंगे। घर हो या कारोबारी स्थल हर जगह आपको सम्मान मिलेगा। दोपहर के बाद आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी। शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया,पीला
उपाय : बड़ी स्त्रियों (माँ, दादी, नानी या कोई बुजुर्ग महिला) का आशीर्वाद ग्रहण करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशिफल : आज आपके रूके हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। वहीं नए काम भी बनेंगे। रूका हुआ पैसा मिलेगा। नौकरी में तरक्की का योग है। कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा, फिरोजी
उपाय : दिन के किसी एक भोजन में नमक न खाएं इससे प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।
धनु राशिफल : आज आपका मनोरंजन वाली वस्तुओं पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी से आज आपके रिश्ते सुधर जाएंगे। कारोबारियों को विदेश से शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सिल्वर, सफेद
उपाय : विष्णु या शिव मंदिर में सूर्य की वस्तुएँ(गेहूं, साबुत मसूर, गुड, दलिया, लाल वस्त्र, सिंदूर) दान देने से लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा।
मकर राशिफल : आर्थिक क्षेत्र में संभलकर कदम रखें, वरना धनहानि हो सकती है। आज अपशब्दों का प्रयोग ना करें, वरना झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गुलाबी, हरा
उपाय : आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए सूर्य चालीसा व आरती पढ़ें।
कुंभ राशिफल : आज नया काम करने के लिए दिन बहुत शुभ है। कारोबार से प्रबल धन लाभ होगा। शेयर बाजार से लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के प्रेम की सुखद अनुभूति प्राप्त होगी।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : काला, नीला
उपाय : नौकरी व बिज़नेस में उन्नति के लिए घर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।
मीन राशिफल : आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। कारोबारी लोग कारोबार में व्यस्त रहेंगे। आपके काम की आज सराहना होगी। वैवाहिक जीवन का पूरा आनंद मिलेगा। नई गाड़ी खरीद सकते हैं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पारदर्शी, गुलाबी
उपाय : खोटा सिक्का नदी में बहाने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।