YOU MUST GROW INDIA MUST GROW

National Thoughts

A Web Portal Of  Positive Journalism

Today's Horoscope 14 February 2023

आज का राशिफल 06 फरवरी 2023

Share This Post

50% LikesVS
50% Dislikes
मेष राशिफल : वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी, छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं पर प्रेम भाव की वृद्धि होगी। अपने लिए समय निकाल पाएंगे। दोस्तों के संग अच्छा समय व्यतीत होगा। कारोबार में शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
उपाय : आज हनुमान जी की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशिफल : आज आपको आर्थिक लाभ होगा, विदेश से भी शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा। विदेश जाने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सफेद
उपाय : आज अपनी जेब में सफेद त्रिकोण रूमाल रखें।
मिथुन राशिफल : आज आपके खर्च बढ़ने के आसार बन रहे हैं। बिना किसी कारण के आज घर में विवाद हो सकता है। संयम रखें। मानहानि के योग हैं। सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हरा
उपाय : हनुमान जी को चोला चढ़ाने से सभी तरह के कष्ट दूर होंगे।
कर्क राशिफल : आज आपके रूके हुए काम पूरे होंगे, साथ ही नए काम भी शुरू होंगे। आपका रूका हुआ पैसा वापस आएगा। नौकरी में तरक्की का योग बन रहा है। कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हल्का हरा
उपाय : आज मां दुर्गा सप्‍तशती के देवी कवच का पाठ करने आपको लाभ मिलेगा।
सिंह राशिफल : अनैतिक रास्ते पर चलेंगे तो नुकसान कर बैठेंगे। इसीलिए ठीक रास्ते पर ही चलें। आज आप क्रोधित हो सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : आज जातक हनुमान जी के मंदिर जाएं और गरीबों को दान दें।
कन्या राशिफल : आज आपके कारोबार में आपको मुनाफा होगा। शेयर बाजार में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। करीबी से शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम
उपाय : आज अपने गुरु को कुछ गिफ्ट करें।
तुला राशिफल : आज आपका बच्चों से मतभेद हो सकता है। मध्याहन के बाद आपकी परेशानी बढ़ सकती हैं। अहंकार को त्यागकर काम पर फोकस करें। सभी मतभेदों को समाप्त करने का प्रयास कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
उपाय : कुत्ते को रोटी खिलाएं।
वृश्चिक राशिफल : कानूनी मामलों से दूर रहें। सोच-विचार का कोई भी काम करें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सफेद
उपाय : आज मंदिर में चंदन का टुकड़ा दान करें, आपकी मेहनत रंग लाये।
धनु राशिफल : किसी बात को लेकर चिंता में पड़ सकते हैं। बढ़ा हुआ खर्च आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। उदर विकार की संभावना बन रही है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, धन संबंधी परेशानी खत्म होगी ।
मकर राशिफल : आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ रहेगा। आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। बिजनेस से भरपूर लाभ होने के संकेत हैं। लोग आज आपका सम्मान करेंगे।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लाल
उपाय : सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका दिन शुभ रहेगा।
कुंभ राशिफल : नया काम करने के लिए आज का दिन उत्तम है, लेकिन किसी दुविधा के चलते आज आप असमंजस में रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा। परिवार का हर काम में सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हरा
उपाय : मंदिर में सुबह-शाम घी के दीपक जलाएं, आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
मीन राशिफल : आज आप बहुत ही भावुक रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े किसी भी काम में आप हाथ ना डालें। घर का माहौल नकारात्मक हो सकता है। पूर्व दिशा की यात्रा ना करें।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : ग्रे
उपाय : गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी है