50% LikesVS
50% Dislikes
मेष राशिफल : आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत शुभ है। आमदनी बढ़ने के योग हैं। कारोबार में वृद्धि की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय : हनुमान जी की आराधना व चालीसा करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएँ।
वृषभ राशिफल : नए काम के लिहाज से दिन तो शुभ है, लेकिन दुविधा बनी रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा। परिजनों का सभी काम में सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रेम और एकता बढ़ेगी।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : क्रीम
उपाय : बंदरों को चना बाँटे।
मिथुन राशिफल : आज आप बहुत ही भावुक रहेंगे। जमीन जयादाद से जुड़े किसी भी मामले में हाथ ना डालें। छोटे बच्चों से जिद ना करें, वरना घर का माहौल नकारात्मक हो सकता है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का हरा
उपाय : दुर्गा की आराधना तन मन धन से करें।
कर्क राशिफल : आज अच्छे अवसर आपके हाथों से निकल जाएंगे। आपका अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। नया काम करने के लिए दिन शुभ नहीं है। किसी पर क्रोध कर सकते हैं।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : पीपल वृक्ष के नीचे सरसो के तेल का दीया जलाएँ
सिंह राशिफल : आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा, विदेश से शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। विदेश जाने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : गरीबों को भोजन कराएं।
कन्या राशिफल : आपके खर्च बढ़ सकते हैं। घर में वाद-विवाद हो सकता है। संयम से काम लें। मानहानि के योग हैं। सेहत में भी गिरावट आ सकती है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीच
उपाय : माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।
तुला राशिफल : आज रूके हुए सभी काम पूरे होंगे। नए काम के अवसर मिलेंगे। रूका हुआ पैसा मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हरा
उपाय : प्रकृति की पूजा करें। कन्या को वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशिफल : किसी काम के लिए अनैतिक रास्ता अपना सकते हैं, जो आपके लिए परेशानी का बड़ा कारण बन सकता है। लालच ना करें। किसी पर गुस्सा निकाल सकते हैं।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लाल
उपाय : बगीचे अथवा मंदिर परिसर में अनार का पेड़ लगाएं।
धनु राशिफल : आज कारोबार में मुनाफा होगा। अच्छे शेयर से लाभ हो सकता है। किसी करीबी से शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : दाल को दान में दें।
मकर राशिफल : बच्चों से मतभेद हो सकते हैं। दोपहर के बाद कोई परेशानी हो सकती है। आज अहंकार का त्याग करें। बच्चों से हुए मतभेद को खत्म कर लें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा
उपाय : काली उड़द दान में दें।
कुंभ राशिफल : सभी प्रकार के कानूनी मामलों से दूरी बनाये रखें। सोच-विचार के बाद ही आज कोई फैसला करें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम बनाएं।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सफेद
उपाय : घर में कीर्तन या जगराता हो सकते हैं।
मीन राशिफल : आज आप किसी बात पर चिंतित रह सकते हैं। बढ़ते हुए खर्चे आर्थिक स्थिति के लिहाज से ठीक नहीं हैं। उदर विकार हो सकता है। शेयर बाजार से आज दूर रहें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लाल
उपाय : धतूरे की जड़ धारण करें। इससे समृद्धि बढ़ेगी।