50% LikesVS
50% Dislikes
मेष राशिफल : आज आपको मूड इमोशनल रहेगा। माता की सेहत बिगड़ सकती है, उनका ध्यान रखें। बच्चों से तालमेल बना लें। पानी वाले स्थान से दूर रहें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : भैरव देव की पूजा करें और उन्हें दूध एवं इमरती चढ़ाएँ।
वृषभ राशिफल : आज आप सोच समझकर बोलिएगा, वरना तकरार बढ़ सकती है। सेहत बिगड़ने की संभावना बन रही है। दोपहर के बाद कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। उपहार मिलने के योग हैं।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सुनहरा
उपाय : मसूर दान करें।
मिथुन राशिफल : दफ्तर में आज आपके काम की सराहना होगी, आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : गणेश जी को भोग लगाएं और प्रसाद गरीबों में बांट दें
कर्क राशिफल : आज आपकी आर्थिक योजनाएं बनेंगी, जिससे आपको अपार लाभ होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के संग समय बिताएंगे। सेहत में सुधार होगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गहरा लाल
उपाय : हनुमान मंदिर में केले चढ़ाएँ। सूर्य जल चढ़ायें।
सिंह राशिफल : अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आपके सभी काम पूरे होंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लाल
उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएँ।
कन्या राशिफल : कारोबारी यात्रा के लिए दिन बहुत शुभ है। आपका रूका हुआ धन आपको मिल सकता है। तरक्की का योग बन रहा है। पुरानी रंजिशें दूर होंगी।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : मंगलवार की पूजा करें और इससे विवाह की परेशानी दूर होगी।
तुला राशिफल : आज आपके घर में क्लेश होने की संभावना बन रही है। लापरवाही बिल्कुल ना करें। प्रॉपर्टी के पेपर संभालकर रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें।
वृश्चिक राशिफल : आज आपके भाग्य वृद्धि के संकेत हैं। फिर भी आज सभी काम सोच-विचार करें, विश्लेषण से किया गया कार्य अपार लाभ देगा। कारोबार उत्तम रहेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
उपाय : गणेश जी की पूजा करें और उन्हें मोदक का भोग लगाएँ।
धनु राशिफल : आज आपके अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। आंखों से जुड़ा कोई रोग हो सकता है। मध्याहन के बाद आपकी स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मनमुटाव हो सकता है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : भूरा
उपाय : सफ़ेद मोती धारण करेंगे तो मानसिक शांति मिलेगी।
मकर राशिफल : आपको आज धन लाभ हो सकता है। वहीं आज खर्च भी अधिक होगा। आज कहीं पूंजी ना लगाएं। आपके साथ काम करने वाले लोग आपका सहयोग करेंगे।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
उपाय : पीपल का पेड़ लगाएं और उसकी सेवा करें, लाभ मिलेगा।
कुंभ राशिफल : आपके विदेश जाने का सपना पूरा होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप स्वास्थ्य पर पूरा फोकस करें।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : ग्रे
उपाय : अनार का पेड़ लगाएँ। संतान संबंधी समस्या का निदान होगा।
मीन राशिफल : कारोबार में सफल रहेंगे और आज आमदनी बढ़ेगी। आप घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। नया वाहन खरीदने का योग है। आज का दिन मस्ती में गुजरेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : विष्णु सहस्रनाम का जाप करेंगे तो अच्छा रहेगा।