YOU MUST GROW INDIA MUST GROW

National Thoughts

A Web Portal Of  Positive Journalism

Today's Horoscope 27 February 2023

आज का राशिफल 15 फरवरी 2023

Share This Post

50% LikesVS
50% Dislikes
मेष राशिफल : आज आपको धन लाभ होने की संभावना बन रही है। आज किसी बुजुर्ग व्यक्ति से फायदा हो सकता है। दोस्तों के संग कहीं घूमने जाने की संभावना बन रही है। चिंताएं भी आपसे दूर रहेंगी।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : आज गणेश जी की पूजा करें और उन्हें मोदक का भोग लगाएँ।
वृषभ राशिफल : आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। विरोधियों पर आपको सफलता मिलेगी।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : आज हनुमान जी से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना करें।
मिथुन राशिफल : आज आपको धन लाभ होगा और अपने प्रियजनों से मुलाकात भी होगी। वाणी पर संयम बनाए रखें, वरना किसी से बेवजह विवाद हो जाएगा। जीवनसाथी से मनमुटाव की संभावना है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : आज बजरंग बाण का पाठ करें।
कर्क राशिफल : आज आपको कारोबार में धैर्य बरतना होगा। धैर्य से काम करेंगे तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत खराब होने की संभावना बन रही है। आज परिवार को समय जरुर दें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गहरा लाल
उपाय : आज मां कात्यायनी की पूजा करें और इससे विवाह की परेशानी दूर होगी।
सिंह राशिफल : लाभ भी होगा और आज खर्च भी कम नहीं होगा। अचानक बढ़े खर्च से आपकी परेशानी बढ़ेगी। विरोधी आपसे परास्त होंगे। उत्साह में कोई भी गलत काम ना करें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : आज जातक गाय को हरा चारा खिलाएँ।
कन्या राशिफल : आज आप भावुक रहेंगे, अपने जीवनसाथी पर खास दृष्टि बनाएं रखें। आज का योग आपके पक्ष में नहीं है। नया काम ना करें और विवादों से दूरी बनाएं।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा
उपाय : आज हनुमान मंदिर में केले चढ़ाएँ। सूर्य जल चढ़ायें।
तुला राशिफल : अपने काम को आज आप समय रहते पूरा कर लेंगे। बढ़ते खर्च के कारण चिंतित रहेंगे। समाज में आपकी यश-कीर्ति बढ़ेगी। कही घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : आज दूध एवं इमरती चढ़ाएँ।
वृश्चिक राशिफल : आज आपका क्रोध बढ़ेगा, इसीलिए सोच-विचार की ही बात करें। घर में विवाद का माहौल हो सकता है। सेहत खराब होने की संभावना है। चोट लग सकती है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लाल
उपाय : आज सफ़ेद मोती धारण करेंगे तो मानसिक शांति मिलेगी।
धनु राशिफल : आज आपको नौकरी में बड़ा लाभ मिल सकता है। मित्रों से उपहार मिलने का योग बन रहा है। सभी काम आसानी से हो जाएंगे। सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : पीपल का पेड़ लगाएं और उसकी सेवा करें, लाभ मिलेगा।
मकर राशिफल : आज आपको धन लाभ हो सकता है। साझेदारों से रिश्तों में सुधार होगा। किसी पुराने काम की आज सराहना होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के संग आनंददायक समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हरा
उपाय : मंदिर परिसर में अनार का पेड़ लगाएँ
कुंभ राशिफल : आज आपको अपेक्षा से अधिक धन का लाभ हो सकता है। नए मित्र बनने की संभावना बन रही है। आपके अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। पैसों के लेनदेन से दूर रहें। जीवनसाथी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पीला
उपाय : विष्णु सहस्रनाम का जाप करेंगे तो अच्छा रहेगा।
मीन राशिफल : मां लक्ष्मी जी की कृपा से आज आपको धन लाभ हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। घर में सुख-शांति बनेगी। पुराने दिनों की याद सताएगी। जीवनसाथी से रिश्तों में सुधार आएगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
उपाय : आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और दान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी है