You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

आज का राशिफल 19 दिसंबर 2023

Share This Post

मेष : आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना ही फल मिलेगा। रूका हुआ सरकारी काम बनेगा। आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। आपके मान और सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
उपाय : सूर्य को जल अर्पण करेंगे तो अच्छा रहेगा।
वृषभ : आज आपके घर में सुख-शांति का वातावरण बनेगा। किसी अंतरंग मित्र से मुलाकात हो सकती है। दोपहर के बाद परिस्थितियां बदल जाएगी और समय अनुकूल नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सफेद
उपाय : आज आक की जड़ को तिजोरी में रखें।

मिथुन : आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई भी फैसला सोच विचार कर ही करें। किसी करीबी की बात अथवा कृत्य से मन को ठेस लग सकती है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ग्रे
उपाय : सूर्य को अर्घ्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

कर्क : काम में आज आपको सफलता मिलना मुश्किल लग रहा है। इसलिए निराश ना हों। वाद -विवाद से दूर रहें। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा
उपाय : केले के पेड़ में जल चढ़ाने से गुरु की कृपा बरसेगी।

सिंह : आज कोई भी नया काम ना करें। व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधियों से दूर रहें। तनाव से बचें और सेहत का ध्यान करें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : शनि मंदिर में दान करें।

कन्या : आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कम मेहनत से ही आगे बढ़ने में सफल रहेंगे। नया काम करने के लिए दिन शुभ है। सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा
उपाय : पीपल के पत्ते पर घी का दीप जलाएं।

तुला : आज सेहत खराब हो सकती है और मन अशांत रहेगा। घर में तनाव बढ़ेगा। अपने लोग सहयोग नहीं करेंगे। गुप्त विरोधी परेशान करेंगे।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

वृश्चिक : पुराने कार्यों पर ध्यान दें और नए काम के बारे में आज बिल्कुल भी ना सोचें। कोई विरोधी आपको हानि पहुंचा सकता है। वाणी पर संयम रखें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
उपाय : सीढ़ी पर स्वास्तिक बनाएं।

धनु : आज आपके कारोबार में पुराने तनाव कम हो सकते हैं। हर काम में सफलता मिलेगी। आपका मन आज शांति की ओर बढ़ेगा। जीवनसाथी आपको सम्मान देगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
उपाय : पीला चंदन श्री विष्णु को अर्पित करेंगे।

मकर : विरोधियों से सतर्क रहें और बच्चों की ओर से चिंतित ना हों। कारोबारी निराशा बनी रहेगी। शीघ्र ही आपको काम में बड़ी सफलता हाथ लगेगी।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लाल
उपाय : कपड़ो का वितरण करेंगे तो लाभ मिलेगा।

कुंभ : कुछ रुकावट के बाद आपको धन लाभ होगा। दोपहर के बाद खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। दोस्तों और परिवार के संग समय बीतेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
उपाय : मंदिर में 40 दिन तक रोज घी का दीप जलाएंगे तो अच्छा रहेगा।

मीन : आज आपको धन लाभ की संभावना बन रही है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। आप आज प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : लाल कपड़े मे नारियल बांधकर रखें तो धन लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *