50% LikesVS
50% Dislikes
मेष राशिफल : अपनी मां को कोई ऐसी बात ना बोले जो उन्हें बुरी लगे। क्योंकि आज आपकी कोई बात उन्हें बहुत बुरी लग सकती है। अपने शब्दों का चुनाव सही से करें। कामकाज के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक –6
शुभ रंग –मेहरून
उपाय-खाने के बाद गुड़ खाएं
वृषभ राशिफल : दोस्तों के साथ मिलना होगा और कुछ पुरानी बातें होगी। कॉलेज के छात्रों को आज के दिन काम का दबाव कुछ ज्यादा रहेगा, लेकिन वे इसमें ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय-चावल का दान करें
मिथुन राशिफल : सभी के बीच रहने का आनंद पाएंगे और कुछ हंसी-मजाक होगा। परिवार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे। पति पत्नी के बीच माहौल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक– 1
शुभ रंग- आसमानी
उपाय-हरी वस्तु अपने पास रखें
कर्क राशिफल : घर में कोई शुभ कार्य हो सकता हैं और सभी का ध्यान उसी ओर रहेगा। अगर आप किसी से लव रिलेशनशिप में हैं तो संभाल कर चलें। रिश्ते नाजुक दौर से गुजर रहे हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
उपाय-कंबल दान करें
सिंह राशिफल : बाहर के काम ज्यादा होंगे और ज्यादातर समय घर के बाहर ही बीतेगा। शाम के समय थोड़ा फ्री हो पाएंगे, लेकिन मन में कुछ ना कुछ चलता ही रहेगा। आज मानसिक रूप से थोड़े कमज़ोर रहेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल
उपाय-आधा कप दूध पिएं
कन्या राशिफल : आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। कुछ नया करने का सोच सकते है और जिसके लिए भी करेंगे वह उससे बहुत खुश होगा। आपकी तारीफ आज आपके कार्यक्षेत्र में होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
उपाय-चीनी का दान करें
तुला राशिफल : सभी के साथ आपका मेलजोल वाला स्वभाव किसी को बहुत पसंद आ सकता है। यदि आप अविवाहित नहीं है, तो कही से आपको विवाह का ऑफर भी आ सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- आसमानी
उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं
वृश्चिक राशिफल : अपने किसी करीबी मित्र के साथ आपका मतभेद हो सकता है। जिस कारण मन उदास रहेगा। आज क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा। आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं।
शुभ अंक –4
शुभ रंग –केसरिया
उपाय-गणेश जी की आराधना करें
धनु राशिफल : घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। गाड़ी या कोई अन्य सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य कर लें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- जमुनी
उपाय-सूर्यदेव को जल दें
मकर राशिफल : यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, लेकिन दूर है तो आज उनके साथ लंबी बातचीत होगी। जिसमें कई अनसुलझे प्रश्नों के उत्तर आपको मिलेंगे। साथ ही कर्ज़ से भी मुक्ति मिलने का समय है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रे
उपाय-गाय को रोटी खिलाएं
कुंभ राशिफल : किसी काम से बाहर जाना होगा, लेकिन रास्ते में किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह का झगड़ा हो सकता है। इसलिये व्यर्थ के झगड़े से बचें और उस पर ध्यान ना दें। स्वास्थ्य भी थोड़ा ढीला रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- संतरी
उपाय-मंदिर निर्माण में सहयोग करें
मीन राशिफल : अपने चाहनेवालों के साथ आपकी बोन्डिंग और मजबूत होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कुछ लोग आपसे सहायता भी मांग सकते हैं। आज सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
उपाय-केसर के दूध का भोग लगाए