50% LikesVS
50% Dislikes
मेष राशिफल : आज आपको अपेक्षा से अधिक धन का लाभ मिलेगा। आपके नए मित्र बनेंगे। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी की कोई बात आपको परेशान करेगी।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : एक गिलास दूध रखकर सोये और उसे दूसरे दिन पीपल के पेड़ में चढ़ाएं।
वृषभ राशिफल : मां लक्ष्मी जी आप पर प्रसन्न हैं और वो ही आज आपको धन लाभ कराएंगी। यात्रा का भी योग बन रहा है। बुजुर्गों और जीवनसाथी दोनों का प्यार मिलेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : सरसों के तेल से हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
मिथुन राशिफल : आज आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति से फायदा मिलेगा और साथ ही धन लाभ भी होगा। दोस्तों के संग कहीं घूमने जा सकते हैं। आपकी चिंताएं आपसे कोसों दूर रहेंगी।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : घर से निकलते वक्त इलाइची खाएंगे तो लाभ मिलेगा।
कर्क राशिफल : सभी अधूरे काम आज पूरे होंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक लाभ की संभावनाएं प्रबल हैं। सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। विरोधी परास्त होंगे।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गहरा लाल
उपाय : आज लाल रंग का फूल देवी दुर्गा को चढ़ाएंगे चो परेशानी मिटेगी।
सिंह राशिफल : कारोबार और नौकरी से जुड़ी सभी योजनाएं पूरी होंगी। सेहत का पूरा साथ मिलेगा। पसंद के लोगों के संग समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के संग नजदीकी बढ़ेगी।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : तुलसी का पौधा घर लाएं।
कन्या राशिफल : कारोबार में आपको धैर्य बरतना होगा। धैर्य से ही काम में अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। परिवार को समय दें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा
उपाय : लड्डू गरीबों का दान करेंगे तो शनिदेव की कृपा बरसेगी।
तुला राशिफल : आज आपको खूब अच्छा धन लाभ होगा और खर्च भी आपका कम नहीं होगा। रूका हुआ काम आज पूरा होगा। उत्साह में आकर कोई गलत काम ना करें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : बरगद के पत्ते पूजा स्थल पर रखें।
वृश्चिक राशिफल : आज आप बहुत ही भावुक रहेंगे, जीवनसाथी पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। आज का योग आपके पक्ष में नहीं है। नया काम ना करें। विवादों से बचने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
उपाय : घी और गुड़ गाय को खिलाने से धन की कमी दूर होगी।
धनु राशिफल : आज आप समय पर काम पूरा कर लेंगे, लेकिन बढ़ते हुए खर्च से चिंतित रहेंगे। आपकी यश-कीर्ति बढ़ेगी। संध्या के दौरान कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : गरीबों को भोजन कराएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
मकर राशिफल : आज आपका गुस्सा बढ़ेगा, इसीलिए आप सोच-विचार कर बोलें। घर में विवाद का वातावरण बनेगा, जिसके कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है। आपकी भावना पर चोट लग सकती है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : घी का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएंगे तो मानसिक परेशानी दूर होगी।
कुंभ राशिफल : आज आपको नौकरी में बड़ा लाभ मिलने वाला है। रिश्तेदारों या मित्रों से उपहार मिलने का योग बन रहा है। आपके सभी काम सरलता से होंगे। कुलमिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
उपाय : घर के दक्षिण कोण में 8 बादाम रखने समृद्धि बढ़ेगी।
मीन राशिफल : आज आपको धन लाभ होगा और साझेदारों से आपके रिश्ते सुधरेंगे। आपके किसी काम की सराहना होगी। साथ ही आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के संग घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : ग्रे
उपाय : भगवान शिव को धतुरा चढ़ाएंगे तो स्वास्थ्य और धन लाभ होगा।