You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

आज का राशिफल 20 दिसंबर 2023

Share This Post

मेष : आज आपकी दुविधा बढ़ेगी, अगर हो सके तो जरुरी फैंसले ना ही लें। घर में मनमुटाव हो सकता है। मीटिंग में कोई नया प्रस्ताव ना रखें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लाल
उपाय : सूर्यदेव की जलाभिषेक करें।


वृषभ : आज आपका ज्यादा भागदौड़ में दिन निकलेगा। मेहनत के समान आपको सफलता नहीं मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
उपाय : गाय को हरा चारा खिलावें।

मिथुन : वैवाहिक जीवन में सुख शांति बढ़ेगी, छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। कुल मिलाकर प्रेम भाव में वृद्धि होगी।आज आप दोस्तों के संग अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : शनि मंदिर में दान करें। हनुमान जी का ध्यान करें।

कर्क : आज कार्यक्षेत्र में आपकी सफलता का योग बन रहा है। साथ ही पदोन्नति के भी आसार बन रहे हैं। सरकारी कामों में थोड़ी अड़चन आ सकती है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा
उपाय : कंबल और भोजन का दान दें।

सिंह : आज कोई नए काम का प्रारंभ न करें, आपके खर्च भी बढ़ेंगे और आत्मसम्मान को हानि वाली कोई घटना हो सकती है। अनावश्यक बहस से दूर रहें।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : घर से केसर का तिलक लगाकर ही निकले।

कन्या : आज आपको अचानक धन लाभ मिलेगा, परन्तु आपका पैसा दोस्तों पर खर्च हो जाएगा। दूर के करीबियों से शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा
उपाय : लाल वस्त्र दान करें। जरूरतमंद को भोजन व शिक्षा की व्यवस्था करें।

तुला : धन लाभ के आसार बन रहे हैं, घर में सुख-शांति वापस आती हुई दिख रही है। दोस्तों के संग घूमने जा सकते हैं। सेहत में सुधार होगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सुनहरा हरा
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक : आज आप कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और खर्च को कंट्रोल करें। किसी करीबी से मनमुटाव की संभावना बन रही है। वाणी पर संयम बनाएं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : गौ सेवा करें।

धनु : आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन का योग है। कारोबार तेज गति से आगे बढ़ेगा। पैसा निवेश के लिए शुभ समय है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल
उपाय : केतु मंत्र का जप करें।

मकर : अपने बॉस और मैनेजर से सावधान रहें। सवाल-जवाब या वाद विवाद ना करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दोपहर के बाद सुधार की संभावना है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का हरा
उपाय : सूर्यदेव की जलाभिषेक करें।

कुंभ : मानसिक तनाव हो सकता है। मां, बहन या पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। यात्रा को टाल दें और भोजन समय पर करें।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का रंग
उपाय : शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन : विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। आप आप किसी को पैसे ना तो और ना ही किसी से लें। आवश्यक फैसले लेने में दिक्कत होगी।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : भूरा
उपाय : कुत्ते को रोटी खिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *