50% LikesVS
50% Dislikes
मेष राशिफल : मेष राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे है तो उस पर फिर से विचार करें। आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। लव लाइफ में चल रही परेशानी खत्म होगी।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : आज आप परिवार के मामलों में धैर्य रखें तो अच्छा रहेगा।
वृषभ राशिफल : वृषभ राशि के जातक व्यवसाय बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। शरीर के अंगों में दर्द होने से पूरा दिन परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को तालमेल बिठाकर चलना चाहिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : आज ऊं सूर्याय नम: का जप करें।
मिथुन राशिफल : मिथुन राशि के जातकों का दिन तनाव भरा रहेगा। संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की स्थिति बनी हुई है। सायंकाल के समय किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : आज केसरिया रंग को महत्व दें।
कर्क राशिफल : कर्क राशि के जातकों को आज कीमती उपहार मिलने की संभावना है। कारोबार बढ़ाने से निश्चित ही धन लाभ होगा। रुके हुए काम सभी पूरे होंगे। आप लोगों के बीच प्रशंसा का पात्र बनेंगे। लव लाइफ में तनाव दूर करने के लिए आप बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गहरा लाल
उपाय : आज के दिन आप शनि- व्रत और दान करें।
सिंह राशिफल : पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप प्यार भरे लम्हें याद करेंगे। मेहनत कर रहे छात्र को करियर में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : आज जातक परिवार के लिए जिम्मेदारियों के वहन में कर्ज की स्थिति बनेगी।
कन्या राशिफल : कन्या राशि के जातकों को व्यापार में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। वरिष्ठ लोगों से धन प्राप्ति के संयोग बन रहे हैं। पार्टनर से खुशियां मिलेगी। इस राशि के जातक की सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा
उपाय : आज सूर्य उपासना व्रत करें।
तुला राशिफल : कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कुछ भी बोलने से पहले जरूर सोचें, नहीं तो वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अचानक विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : शनिवार को खाने में नमक छोड़ दें।
वृश्चिक राशिफल : आज आपका दिन सफलताओं से भरा रहने वाला है। रूके हुए कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : सफेद
उपाय : आज सूर्य नमस्कार और धार्मिक कृत्य से दिन शुरू करें।
धनु राशिफल : धनु राशि के जातकों का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। पार्टनर को आपकी बातों का बुरा लग सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : सूर्य को हर दिन अर्ध्य दें, लाभ होगा।
मकर राशिफल : मकर राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। नई नौकरी का ऑफर आपको मिलेगा। बेवजह आज अपने पार्टनर से बहस करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : अमावस्या पर पितरों को पानी दें।
कुंभ राशिफल : कुंभ राशि वाले जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। कोई भी खर्चे सोच समझकर करें। परिवार में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। आज आप पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
उपाय : आज जातक दिन गरीबों को भोजन करायें।
मीन राशिफल : मीन राशि के जातकों का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आज आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करके और अपने रूके हुए सभी कार्यों को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल
उपाय : आज सूर्य और हनुमानजी की पूजा करें।