50% LikesVS
50% Dislikes
मेष राशिफल : अगर आप कोई नया वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो जरुर खरीद लें, क्योंकि आज का दिन बहुत ही शुभ है। दोपहर के बाद आपका खर्च बढ़ेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
उपाय : शिवाष्टक का पाठ करें लाभ मिलेगा।
वृषभ राशिफल : पैसों के लेनदेन से आज स्वयं को दूर रखें। आर्थिक रूप से आज का दिन शुभ नहीं है। काम में एकाग्रता बनाए रखें, वरना दिक्कत हो सकती है। गलतफहमी और दुर्घटना से बचें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : क्रीम
उपाय : शिव भगवान की पूजा करें।
मिथुन राशिफल : बीमारी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा और घर में मनमुटाव भी हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें और अनावश्यक विवाद को जन्म ना दें।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का हरा
उपाय : ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें।
कर्क राशिफल : क्रोध को कंट्रोल करें, वरना किसी करीबी से रिश्ते खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मध्यकाल के बाद दिन अनुकूल रहेगा। अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : आज शिव जी को खीर का भोग लगाएं।
सिंह राशिफल : आज आप सोच विचार कर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचें, गलतफहमी में कोई काम खराब हो सकता है। खर्च बढ़ेगा। सहकर्मी आपको आगे बढ़ने से रोक सकते हैं।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : सूर्य और शिव की पूजा करें लाभ मिलेगा।
कन्या राशिफल : निर्धारित काम को समय से पूरा करेंगे। धन लाभ की स्थिति भी बन रही है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा और आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीच
उपाय : सोमवार का व्रत करें लाभ मिलेगा
तुला राशिफल : आज आपका भाग्य साथ नहीं देगा। इसीलिए जरुरी फैसले कल पर टाल दें। किसी भी विवाद में ना पड़ें और अपना ध्यान रखें। धन हानि की संभावना है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हरा
उपाय : मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें।
वृश्चिक राशिफल : कानूनी मामलों से दूर रहें। दुर्घटना के प्रति सतर्क रहें। किसी बात को लेकर पूरे दिन चिंतित रहेंगे। सेहत पर फोकस करें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लाल
उपाय : आज शिव चालीसा और शिव पुराण का पाठ करें।
धनु राशिफल : आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सेहत में सुधार होगा। कारोबार में परिस्थितियां बदलेंगी।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : आज घर में केले का पौधा लाएं।
मकर राशिफल : फिजूलखर्ची बढ़ेगी। किसी से विवाद हो सकता है। उदर विकार हो सकता है। नए काम के लिहाज से दिन शुभ नहीं है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा
उपाय : आज केले की जड़ में जल हल्दी और गुड़ चढ़ाएं।
कुंभ राशिफल : आज आपका रचनात्मक कार्यों में मन रहेगा। धन लाभ की अपार संभावनाएं हैं। आज किसी यात्रा पर बिल्कुल ना जाएं। जीवनसाथी के संग अच्छा समय व्यतीत होगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सफेद
उपाय : शिव भगवान की पूजा करें।
मीन राशिफल : सेहत के प्रति जागरूकता दिखाएंगे। रचनात्मक कार्य में रूचि बढ़ेगी। वाणी नरम रखेंगे तो लाभ मिलेगा। माता-पिता का प्यार मिलेगा। धन लाभ होगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लाल
उपाय : प्रदोष व्रत करें लाभ मिलेगा