You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

आज का राशिफल 22 दिसंबर 2023

Share This Post

मेष : मेष राशि दोस्तों के साथ हुई गलतफहमी को जल्दी सुलझाएं। नौकरी में प्रमोशन होगा, साथ ही सैलेरी भी बढ़ सकती है। प्रेमी से उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग :  पीला
उपाय : आज सफेद या भूरी गाय को गुड़ रोटी खिलायें।

 
वृषभ : वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। पार्टनर से सोच-समझकर कुछ बोलें। अविवाहित लोगों की शादी की बात शुरू हो सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
उपाय : आज सरसों का तेल दान करें।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जातक आमदनी के नए स्त्रोत बनाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आपसी सूझबूझ से अच्छा तालमेल बिठा सकते है। सेहत सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : अपने घर में राधा कृष्ण तस्वीर लगायें।
कर्क : परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। आपको दफ्तर में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपा जा सकता है। आपके रुके हुए काम आज पूरे होंगे। नई योजना पर काम शुरू कर करेंगे। सेहत अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लाल
उपाय : आज पदोन्नति के लिए गणेश को दूर्वा चढ़ायें।

सिंह : सिंह राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप आपको अपनी मन की बात बोलने का साहस दिखा सकते है। किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज के दिन शुरू होने वाली रिलेशनशिप लंबे समय तक नहीं चलेगी।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग :  केसरिया
उपाय : आज जातक लक्ष्मी जी को खीर का प्रसाद चढ़ायें।

कन्या : कन्या राशि के जातकों का दिन बढ़िया रहेगा। सायांकाल तक किसी खास समारोह में शामिल हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। आज आपका किसी व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग :  हरा
उपाय : आज लाल रंग का कपड़ा पहनें।

तुला : तुला राशि के जातक अपने पार्टनर के मूड का ख्याल रखें। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकते हैं। जोखिम भरे कामों से आज दूर रहें। अपने जज्बात पर कंट्रोल रखें। काम का प्रेशर ज्यादा होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : सूर्य को जल दें और मंत्र जाप करें।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातक मानसिक तनाव में रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रेमी की सेहत का ख्याल रखें। नौकरी छोड़ने का मन अभी ना बनाओ, क्योंकि समय अनुकूल नहीं है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
उपाय : आज नमक का प्रयोग आज भोजन में न करें।

धनु : धनु राशि के जातक वाहन का प्रयोग करने में सावधानी बरतें। आपकी जरा सी लापरवाही से हानि हो सकती है। धनु राशि के जातक पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। लाइफ पार्टनर को लेकर आप पजेसिव हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : आज आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

मकर : मकर राशि के जातक नयी सोच से अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ही उन्नति हासिल करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग :  सफेद
उपाय : गरीबों को भोजन कराएं।

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों का दिन बढ़िया रहेगा। आप वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में रहकर काम करेंगे। पिता को अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : आज जातक सूर्य को नियमित जल चढ़ायें।

मीन : मीन राशि के जातक घरेलू समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार संबंधी मामलों में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लेमन
उपाय : आज दही खाकर ही घर से बाहर निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *