50% LikesVS
50% Dislikes
मेष राशिफल : आज बस क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज सावधानी से रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। मेहनत पराक्रम का फल अच्छा मिलेगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : जीवन में उन्नति के लिए घर में चितकबरा कुत्ता पालना आपके लिए एक कारगर उपाय हो सकता है।
वृषभ राशिफल : आज विशेष रूप से खानपान पर ध्यान दें। कुछ भी गलत खाने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्य स्थल पर माहौल काफी नाजुक व बहस वाला होने के बाद भी नौकरी बदलने के लिए अच्छा समय नहीं है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : काले धतूरे के बीज शिवलिंग पर चढ़ाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशिफल : आज राशि स्वामी की स्थिति मित्र शुक्र के साथ बने होने से धन की स्थिति तो अच्छी बनी ही हुई है। साथ ही पार्टनर के साथ लगाव भी बढ़ेगा। धन को लेकर चिंतित ना रहें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : मेहरून
उपाय : अच्छे पारिवारिक जीवन के लिए किसी भी कुत्ते (अगर काले रंग का हो, तो विशेष शुभ है) को दूध पिलाएं।
कर्क राशिफल : आज प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों के बारे में सोचकर डिस्टर्ब हो सकते हैं। परंतु चिंता की बात नही है। भाग्य साथ दे रहा है। धार्मिक यात्रा पर धन का खर्चा होगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
उपाय : मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए पलंग के चारों पायों पर सोने या तांबे की कील लगवाएं।
सिंह राशिफल : आज बुद्धि का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। जिस से आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। कोई पुराना अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है। जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : अपने चरित्र को सदा बेदाग रखना आर्थिक स्थिति के लिए शुभ है।
कन्या राशिफल : मां के साथ आज कुछ समय बिताना आपके भाग्य को चमका देगा। घर मकान लेने का योग बन रहा है। पैसे के लेनदेन में सावधान रहें। कोई भी डील करते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ब्राउन
उपाय : हरे रंग की कांच की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें व उस जल से स्नान करना स्वास्थ्य लाभ देगा।
तुला राशिफल : स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न और रोमांटिक रहेगा। आज पिता से कोई विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। आज घूमने फिरने का प्रोग्राम बनेगा। क्रोध से बचें और सोच समझकर तोल मोल के बोलें।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : चमकीला गुलाबी
उपाय : चारपाई के पायों में तांबे की चार कील गाड़ने से हेल्थ अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशिफल : व्यापारियों को मुनाफा मिलने का दिन। साथ ही आमदनी के रास्ते भी खुलेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। परंतु यात्रा के समय थोड़ी सावधानी बरतें। चोट दुर्घटना के योग।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हरा
उपाय : हनुमान जी पर सिंदूर का चोला चढ़वाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु राशिफल : आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सफेद
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर राशिफल : आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातों को बहुत गौर से सुनने की जरूरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : क्रीम
उपाय : मांस, मदिरा, हिंसा, परपीड़ा, निंदा का त्याग करना आर्थिक स्थिति के लिए शुभ है।
कुंभ राशिफल : सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा
उपाय : अपशब्द कहने से बचना आर्थिक स्थिति के लिए शुभ है।
मीन राशिफल : आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
उपाय : किसी धर्म स्थान में ध्वजा का दान करें।