- मेष : आज का दिन आपकी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाएं,तो माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कोई उपहार लेकर जाएंगे,लेकिन माताजी से आपकी कोई झड़प हो सकती है। जिसके बाद वह आपसे नाराज होंगी। आपका कोई धन संबंधित मामला विवादों में रहेगा।
- वृष : आज का दिन आपके भौतिक सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपको लोगों के सामने अपनी बात को दृढ़ता पूर्वक रखना होगा। कोई बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।
- मिथुन : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ नई-नई योजनाएं लेकर आएगा। यदि आपके ऊपर कोई कर्ज है, तो आप उसे आसानी से हल कर पाएंगे। संतान पक्ष का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होता दिख रहा है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा।
- कर्क : आज का दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की प्रगाढ़ता बढ़ेगी और एक नई ऊर्जा का संचार होगा। भौतिक सुख सुविधाओं पर भी आप कुछ धन व्यय करेंगे। संतान की संगति को देखकर आप परेशान रहेंगे।
- सिंह : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपको किसी राजनीतिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नई खोज करेंगे और आपको उनका लाभ भी आपको अवश्य मिलेगा।
- कन्या : आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने खर्चों पर काफी हद तक लगाम लगाने में कामयाब रहेंगे। शत्रुओं से आपको छुटकारा मिलेगा, लेकिन परिवार में कोई कलह लंबे समय तक पैर पसार सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी।
- तुला : आज का दिन आपकी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। धन प्राप्ति के कारण आपके धन कोष में वृद्धि होगी,जिसके कारण परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।
- वृश्चिक : आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए खानपान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। अचानक से आपकी किसी अधिकारी से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
- धनु : आपको अपने भाई व बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है। आज आप किसी पूजा पाठ, भजन, कीर्तन,सत्संग आदि में भी सम्मिलित होंगे। विद्यार्थियों के ज्ञान में आज बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य के पूरा होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- मकर : आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी निवेश को अपने भाइयों व पिताजी से पूछकर ही करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके उस धन के डूबने की संभावना अधिक है।
- कुंभ : आज का दिन आपको पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न होंगे, लेकिन फिर वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, जिनसे आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज आपको किसी धार्मिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा |
- मीन : आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और आप किसी सामाजिक आयोजन में भी सम्मिलित होंगे। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा और विद्यार्थी अपने गुरुजनों के प्रति भक्ति व निष्ठा में जुटे नजर आएंगे |