You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

आज का राशिफल 25 जनवरी 2024

Share This Post

मेष : आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा और आप बड़े सदस्यों की बात का पूरा सम्मान करें।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : आसमानी
उपाय :  सुंदरकाण्ड का पाठ करें।

वृषभ : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : तुलसी पूजन करें।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं को बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : भूरा
उपाय : इष्ट देव का पूजन करें।


कर्क : आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से  दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : नीला
उपाय : बहते हुए जल में आटे की गोलियां बनाकर डालें।
सिंह : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखें।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : नीला
उपाय : सुंदरकाण्ड का पाठ करें।

कन्या : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : काला
उपाय : पीपल के पास दीया जलाएं।

तुला : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सबका सहयोग और समर्थन आप पर बना रहेगा।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : गाय की सेवा करें।


वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आप सभी को जोड़ने में कामयाब रहेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय : सूर्यदेव को अर्घ्य दें।


धनु : आज का दिन आपके लिए लापरवाही से किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग और समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : लाल
उपाय : चींटियों को शक्कर मिश्रित आटा डालें।


मकर : आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। किसी नए काम की पहल करने में समस्या हो सकती हैं। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : संतों का संग करें।
कुंभ  : आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। कामकाज में आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : महरून
उपाय : मां लक्ष्मी जी का ध्यान करें।


मीन : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : हरा
उपाय : घर में धूप जलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *