You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

आज का राशिफल 26 दिसंबर 2023

Share This Post


मेष : मेष राशि वालों को आज दूसरों की मदद करने से शांति मिलेगी, इससे आप खुश रहेंगे। आज का दिन दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत होगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नीला
उपाय : लाल कपड़े में नारियल बांधकर रखें तो धन लाभ होगा।

वृषभ : वृषभ राशि वालों को संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। बहुत दिनों से आपके कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं तो आज उन्हें पूरा करने के लिए समय मिलेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : आसमानी
उपाय :  केले के पेड़ में जल चढ़ाने से गुरु की कृपा बरसेगी।

मिथुन : मिथुन राशि वालों को आज पिता के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी, तभी व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे, जिससे लाभ होगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ग्रे
उपाय : सीढ़ी पर स्वास्तिक बनाएं।

कर्क :कर्क राशि वालों को आज यदि आपको कोई फैसला लेना है तो बहुत ही सोच समझ कर लें, क्योंकि भावनात्मक रूप से लिया गया फैसला बाद में परेशानी का सबब बन सकता है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा
उपाय :  कपड़ो का वितरण करेंगे तो लाभ मिलेगा।

सिंह : सिंह राशि वालों को संतान के प्रति दायित्व आज पूरे होंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका जन सहयोग भी बढ़ेगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : शनि मंदिर में दान करें।

कन्या : कन्या राशि वाले व्यापार में कुछ नई तकनीकों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा
उपाय : पुखराज धारण करेंगे तो अच्छा रहेगा।

तुला : तुला राशि वाले छात्रों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज का दिन विशेष उपलब्धि लेकर आया है। आय के नए स्रोत बनेंगे।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय :  पीपल के पत्ते पर घी का दीप जलाएं।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों को आज हर तरफ से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए आपको उन्हीं कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, जिनसे आपको पूरा लाभ मिल सके।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
उपाय : सूर्य को अर्घ्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

धनु : धनु राशि वाले आज घरेलू सामानों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। यदि आपको अपने किसी प्रिय को पैसा उधार देना पड़े तो सोच समझकर लें क्योंकि उसके वापस मिलने के आसार कम ही हैं।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
उपाय : पीला चंदन श्री विष्णु को अर्पित करेंगे।

मकर : मकर राशि वालों के व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में यदि किसी बदलाव की योजना बन रही है तो उसका लाभ आपको मिलेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लाल
उपाय : आज आक की जड़ को तिजोरी में रखें।

कुंभ : कुंभ राशि वालों को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। यदि आप कहीं निवेश की योजना बना रहे हैं तो किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह अवश्य लें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
उपाय : मंदिर में 40 दिन तक रोज घी का दीप जलाएंगे तो अच्छा रहेगा।

मीन : मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन आज सुखमय रहेगा। किसी निकट और दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन चोरी और प्रिय वस्तु के खो जाने का भय है, इसलिए सावधान रहें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय :  महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *