YOU MUST GROW INDIA MUST GROW

National Thoughts

A Web Portal Of  Positive Journalism

Today's Horoscope 14 February 2023

आज का राशिफल 27 जनवरी 2023

Share This Post

50% LikesVS
50% Dislikes
मेष राशिफल : मेष राशि को बेचैनी परेशान कर सकती है। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में दिक्कत महसूस करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के आपसी विवाद खत्म होंगे।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग :  पीला
उपाय : आज 5 हरे पौधे लगाएंगे तो आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
 
वृषभ राशिफल : इस राशि के जातक वाहन चलाते समय सावधान रहें। आज शाम के समय लिए कोई खास योजना बनाएंगे। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जुड़ने से बचें। पार्टनर के साथ यादगार यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : आज घर और काम की जगह पर गंगाजल छिड़केंगे तो अच्छा रहेगा।
 
मिथुन राशिफल : मिथुन राशि के जातकों का पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह में विलम्ब होगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : 11-11 घी या तेल के दीप मंदिर में जलाएं तो चली आ रही परेशानियों से निदान मिलेगा।
 
कर्क राशिफल : कर्क राशि के जातकों को बिजनेस, नौकरी और उद्योग के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं। पत्नी से आपसी कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गहरा लाल
उपाय : आज दुर्गा पाठ करें और गाय को चारा खिलाएं।
 
सिंह राशिफल : सिंह राशि के जातकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा में अधिक अंक लाने के मेहनत करें।अपने खान-पान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग :  केसरिया
उपाय : आज जातक हनुमान जी और शनिदेव का आराधना से अपना कल्याण करें।
 
कन्या राशिफल : कन्या राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की देखने को मिल सकती हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। मान व सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग :  हरा
उपाय : आज मां लक्ष्मी की का आराधना से अपना कल्याण करें।
 
तुला राशिफल : तुला राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। संतान को लेकर मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : मेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनाए और शनिवार मंगलवार को घर में गंगाजल छिड़के।
 
वृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के मन में नए-नए विचार आएंगे। परिवार के साथ मिलकर सारी चीजें अच्छे से फाइनल करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग :  लेमन
उपाय : आज भगवान विष्णु की पीले फूल और वस्त्र से पूजा करें।
 
धनु राशिफल : धनु राशि के जातक वाहन का प्रयोग करने में सावधानी बरतें। आपकी जरा सी लापरवाही से हानि हो सकती है। धनु राशि के जातक पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : गाय को हर दिन रोटी-गुड़ खिलाएँगे तो तनाव कम होगा।
 
मकर राशिफल : मकर राशि के जातक की बात करें आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। पारिवारिक जीवन भी सुखमय में रहेगा। रोजगार के कई अवसर मिलेंगे। पार्टनर से मन की बात कहेंगे और एक दूसरे में अधिक प्यार देखने को मिलेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : एक नारियल गणेश मंदिर और पीपल के वृक्ष में रख देंगे तो रुका काम पूरा होगा।
 
कुंभ राशिफल : कुंभ राशि के जातकों का स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यापार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। खर्च अधिक बढ़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
उपाय : आज जातक मीठा खाकर निकले तो काम बनेगा और सकारात्मकता बनी रहेगी।
 
मीन राशिफल : मीन राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा। आज आपके सभी अटके हुए काम पूरे होंगे। आपकी बातों को सभी सुनना पसंद करेंगे। बिजनेस से जुड़े किसी लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : ग्रे
उपाय : आज किसी काम में बाधा आ रही है तो मेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएँगे तो लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी है